
राष्ट्रीय
मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, ये लोगो के सिलेंडर की 3 महीने फ्री होगी रिफिल, ऐसे करें बुकिंग
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST

x
MP उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए अगले तीन महीने
मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, ये लोगो के सिलेंडर की 3 महीने फ्री होगी रिफिल, ऐसे करें बुकिंग
MP : उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए अगले तीन महीने यानि अप्रैल से 30 जून तक मुफ्त Refill देने की घोषणा की है। गुना जिले में 1.43 लाख उज्जवला ग्राहक हैं।
ऑइल कंपनियों द्वारा Cylinder खरीदने के लिए उज्ज्वला लाभार्थियों के लिंक किए गए बैंक खाते में Refill लागत की पूर्ण राशि अग्रिम रूप से हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। यदि लाभार्थी द्वारा अप्रैल माह में रीफिल नहीं ली जाती है, तो वो अगली किश्त का हकदार नहीं होगा। प्रत्येक उज्जवला योजना का ग्राहक प्रति माह एक मुफ्त सिलेंडर का हकदार होगा। लाभार्थी अंतिम Refill प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद ही अगली Refill बुक कर सकता है। Refill की बुकिंग आईवीआरएस या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ही की जानी चाहिए। ग्राहक को Refill देनी की पुष्टि के लिए ऑइल कंपनियों द्वारा विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। बुकिंग करने पर ग्राहक के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे वह डिलीवेरी लेते समय गैस एजेंसी के कर्मी को बताएगा। डिलीवेरी के समय ग्राहक के जियो कोर्डिनेट लेना, अंडरटेकिंग लेना, कैश मेमो सिग्नेचर या ब्लू बुक एंट्री भी हो सकती है। ऐसे करें बुकिंग
आईवीआरएसके अलावा ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप आईओसी 75888 88824, एचपी 92222-01122 के माध्यम से एलपीजी Refill बुकिंग कर सकते हैं। बीपीसी के ग्राहक 77109 55555पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते है।
Next Story




