राष्ट्रीय

चीन को मोदी ने दी बड़ी चेतावनी, कह डाला कुछ ऐसा सुनकर रह जाएंगे दंग...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:02 PM IST
चीन को मोदी ने दी बड़ी चेतावनी, कह डाला कुछ ऐसा सुनकर रह जाएंगे दंग...
x
चीन को मोदी ने दी बड़ी चेतावनी, कह डाला कुछ ऐसा सुनकर रह जाएंगे दंग...नई दिल्ली। covid19 महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू

चीन को मोदी ने दी बड़ी चेतावनी, कह डाला कुछ ऐसा सुनकर रह जाएंगे दंग...

नई दिल्ली (विपिन तिवारी )। covid19 महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र गुरुवार 1 अक्टूबर तक चलेगा कोविड-19 महामारी के समय में संसद का यह पहला सत्र है, इसलिए संसद सत्र के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। संसद संत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकारों से कहा कि एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र आज प्रारंभ हो रहा है। कोरोना भी है, कर्तव्य भी है और सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है।

गृह मंत्री अमित शाह फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ…

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी सांसदों को अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, अनेक विषयों पर चर्चा होगी। कोरोना से बनी जो परिस्थिति है उसमें जिन सतर्कताओं के विषय में सूचित किया गया है उन सतर्कताओं का पालन हम सबको करना ही करना है। और ये भी साफ है कि जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं।

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे इतने लोग जितने आप सोच नहीं सकते है, कहा-रिया के ऊपर हो रहे ‘जुल्म’…

लद्दाख में चीन से सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सेना के वीर जवान हिम्मत के साथ, जज्बे के साथ, बुलंद हौसलों के साथ, दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फबारी भी शुरू होगी। ऐसे में पूरा सदन एक भाव से अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा है।
मोदी ने कहा कि कोरोना की स्थिति में जिन सतर्कताओं के बारे में सूचित किया गया है, उनका सबको पालन करना है। उन्होंने कहा आशा व्यक्त की कि जल्द से जल्द दुनिया के किसी भी कोने से टीका उपलब्ध हो और हमारे वैज्ञानिक जल्द से जल्द टीका बनाने में सफल हों।

NEET 2020: 85-90% छात्रों ने COVID चिंताओं के बीच परीक्षा दी

[signoff]
Next Story