राष्ट्रीय

Missing Womens Cases In India: 2 साल में 13 लाख से ज्यादा महिलाएं लापता! एमपी में पूरे देश से सबसे ज्यादा महिलाओं के मिसिंग केस

Missing Womens Cases In India: 2 साल में 13 लाख से ज्यादा महिलाएं लापता! एमपी में पूरे देश से सबसे ज्यादा महिलाओं के मिसिंग केस
x
पूरे देश में 13 लाख तो सिर्फ मध्य प्रदेश में बीते दो सालों में 2 लाख से ज्यादा महिलाएं गुमशुदा हैं.

Missing Womens Cases In India: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में लापता महिलाओं के आंकड़े बताए हैं. केंद्र के अनुसार साल 2019 से लेकर 2021 के बीच पूरे देश से 13 लाख 13 हजार 78 महिलाएं लापता हुई हैं. जिनमे से 10 लाख 61 हजार 430 महिलाएं 18 वर्ष के ऊपर और 2 लाख 51 हजार 430 नाबालिग हैं. हैरानी की बात ये है कि महिलाओं के मिसिंग केस सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में हैं. यहां बीते दो साल में 2 लाख से महिलाएं, युवितयां और बच्चियां गायब हुई हैं. एमपी के बाद इस मामले में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र आते हैं. वहीं दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भी इस तरह के मामले बहुत हैं.

एमपी से लापता हुईं 2 लाख महिलाएं

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी NCRB के मुताबिक पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के लापता होने के मामले मध्य प्रदेश के हैं. यहां बीते दो साल में 1 लाख 98 हजार 414 महिलाओं के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र की 1 लाख 60 हजार 180 महिलाएं और 38 हजार 234 नाबालिग हैं।

दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां बीते दो सालों में 1 लाख 93 हजार 511 महिलाएं लापता हुईं, जिसमें 1 लाख 56 हजार 905 महिलाएं 18 साल से ज्यादा उम्र की है जबकि 36 हजार 606 नाबालिग हैं।

तीसरे स्थान में महाराष्ट्र है जहां 2019-2021 तक लाख 91 हजार 433 महिलाएं लापता हुईं। -

चौथे नंबर पर ओडिशा है जहां से 86 हजार 871 महिलाएं, युवितयां, नाबालिग गायब हुई हैं

पांचवे नंबर पर दिल्ली है जहां में 61 हजार 54, 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं और 22 हजार 919 नाबालिग लड़कियां लापता हुईं।

छटवे स्थान नंबर पर छत्तीसगढ़ है जहां बीते दो वर्षों में 59 हजार 933 महिलाएं लापता हुईं हैं.



Next Story