राष्ट्रीय

चमत्कारी मुर्गी: एक दिन में 31 अंडे देती है! देखने वालों की भीड़ लगने लगी

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
26 Feb 2023 9:00 PM IST
Updated: 2023-02-26 15:30:39
चमत्कारी मुर्गी: एक दिन में 31 अंडे देती है! देखने वालों की भीड़ लगने लगी
x
एक दिन में 31 अंडे देने वाली इस मुर्गी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, और अब लोग इसे ऊँचे दाम में खरीदने के लिए बोली लगा रहे हैं

Miracle Hen: पहले अंडा आया या मुर्गी ये सवाल आपको परेशान करता है मगर एक मुर्गी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. मुर्गी अंडे देती है ये सामान्य बात है लेकिन एक दिन में अगर कोई मुर्गी 31 अंडे दे तो आप क्या कहेंगे? यह अपने आप में अनोखी बात है और लोग 31 अंडे देने वाली इस मुर्गी को चमत्कारी कहने लगे हैं.

मामला उत्तराखंड का का है, जहां एक मुर्गी ने एक दिन में 31 अंडे देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. राज्य के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के बासोट गांव में एक मुर्गी ने सबको हैरान कर दिया है. इस मुर्गी ने अंडे देने के मामले में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इस मुर्गी ने एक दिन में ही 31 अंडे देखकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है.. यह मुर्गी बासोट निवासी गिरीश चंद्र बुधानी की है. टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले गिरीश ने उत्तराखंड तक यूट्यूब चैनल पर बताया कि उसकी मुर्गी ने एक दिन में 31 अंडे दिए है.

31 अंडे देने वाली मुर्गी

एक दिन में 31 अंडे देने वाली मुर्गी की न्यूज़ सोशल मीडिया में वायरल हो गई है. मुर्गी के मालिक गिरीश का कहना है कि उनकी मुर्गी बीते 10 दिन में टोटल 52 अंडे दे चुकी है. और पूरी तरह से फिट है. गिरीश ने अपने बनाए वीडियो में मुर्गी के अंडे भी दिखाए हैं जो सामान्य देशी अंडे जैसे ही दिखाई दे रहे हैं. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पशु अनुसन्धान के लोग इस मुर्गी को देखने के लिए गांव पहुंच गए


गिरीश का कहना है कि, बच्चों की जिद में आकर उन्होंने दो मुर्गियां पाली, अमूमन एक मुर्गी एक दिन में एक या दो ही अंडे देती है मगर बीते रविवार को इसने 31 अंडे दिए. गिरीश चंद्र बुधानी ने बताया कि 12 घंटे में मुर्गी ने 31 अंडे दिए और वह स्वस्थ है. उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में मुर्गी ने 52 अंडे दिए हैं.

ऐसा क्या खिलाते हैं?

मुर्गी को देखने के लिए पशुपालन के लोग गांव गए, उन्होंने मुर्गी की डायट के बारे में पड़ताल की तो मालूम हुआ कि गिरीश अपनी मुर्गियों को वही खाना देते हैं जो आम मुर्गियों को दिया जाता है. गिरीश अपनी मुर्गियों को लहसुन और मूंगफली खिलाते हैं. शुपालन विभाग के अधिकारी ने गिरीश से कहा कि वे मुर्गी के लिए कुछ कैल्शियम की खुराक दे रहे हैं, ताकि वह ऐसे ही अंडे देती रहे.


Next Story