राष्ट्रीय

Monsoon 2022 Update: मौसम वैज्ञानिकों का दावा, आ गया मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

MP Monsoon News
x
एक ओर जहां गर्मी का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि मानसून आ गया।

Monsoon 2022 News Updates: एक ओर जहां गर्मी का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि मानसून आ गया। तापमान पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जहां अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री रहा करता था वह अब 50 के आंकड़े को पार करने वाला है। इस भीषण गर्मी के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मानसून आ गया है। अब गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के बाद उमस बढ़ जाए लेकिन झुलसा देने वाली गर्मी पर लगाम लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि सक्रिय हुआ मानसून बंगाल की खाडी तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यह देश के कई राज्यों को प्रभावित करेगा।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि बंगाल की खाडी में पहुंचा मानसून कई राज्यों में बारिश कर सकता है। कहा गया है कि मानसून का असर अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में दिख रहा है। 27 मई तक मानसून केरल पहुंच जायेगा। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, असम और केरल में बारिश हो सकती है।

बदल गया दिल्ली का मौसम

अंडमान पहुंच चुके मानसून का असर दिल्ली तक दिखा रहा है। दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। समूचे दिल्ली में सुबह से ही बादल देखे जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन में दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

इसी तरह कहा गया है कि आने वाले एक सप्ताह के अंदर ही देश के कई राज्यों में बारिश या फिर आंधी चलेगी। जिसका असर तापमान पर पडेगा। पूर्व अनुमान के मुताबिक राजस्थान, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का यलो अलर्ट है। लेकिन मानसून के आंशिक असर की वजह से 18 मई से लू का प्रकोप कम हो सकता है।

कई राज्यों में टूटा रिकॉर्ड

वर्ष 2022 के मार्च के महीने में कई राज्यों में गर्मी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। ज्ञात हो कि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बांदा में भी 49 डिग्री रहा।

राजस्थान में मौसम इतना खराब हुआ कि लू की वजह से कई पेड़ जल गए। हवा के थपेड़ों से हुए घर्षण की वजह से पेड़ों में आग लगी।

पंजाब 8 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया । लुधियाना का तापमान 45.5 दर्ज किया गया। जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। मानसून की वजह से पंजाब में बादल छाए हुए हैं जिससे गर्मी में राहत मिल रही है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story