राष्ट्रीय
Weather Alert! मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए जारी किया औरेंज अलर्ट
Suyash Dubey | रीवा रियासत
20 May 2021 11:10 AM GMT
x
Delhi Weather Alert: देश में कोरोना महामारी के साथ चक्रवाती तूफ़ान 'ताऊ ते' भी कहर बरपा रहा है।
Delhi Weather Alert: देश में कोरोना महामारी के साथ चक्रवाती तूफ़ान 'ताऊ ते' भी कहर बरपा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए औरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में ताऊते तूफान के असर से मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।
चक्रवाती तूफ़ान 'ताऊ ते' के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार तेज बारिश हुई। 70 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में औरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। सोमवार को गुजरात में दस्तक देने के बाद चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर से राजस्थान को पार करके पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है।
Next Story