राष्ट्रीय

IMD ने जारी किया अलर्ट! 15 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने राज्य का हाल..

IMD Cold Weather Alert
x
IMD Cold Weather Alert: अभी भले ही कोहरे और कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली हो लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा।

IMD Weather Alert 2023: कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड का असर 15 जनवरी के बाद तक जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में जहां वृद्धि देखी गई है वही आईएमडी का कहना है कि 15 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी।

कई राज्यों का बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के बताए अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भले ही तापमान में वृद्धि देखी गई है लेकिन फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बदल रहे इस मौसम का असर देश के सामान राज्यों पर पड़ने वाला है।

दिल्ली के हाल रहेंगे ऐसे

मौसम विभाग का कहना है कि को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। ज्ञात हो कि दिल्ली में गुरुवार को हल्का बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। शनिवार को इस तापमान में हल्की गिरावट होगी। माना जा रहा है कि न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के आसपास भी पहुंचेगा। 16 से 18 जनवरी तक कोहरे की वजह से बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तरह मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश हुई है। दिल्ली से सटे नोएडा में धुंध का असर देखने को मिला कहा गया है कि आने वाले समय में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है। नोएडा और गाजियाबाद में हवाओं का असर तीव्र होने से तापमान में गिरावट तेजी के साथ होगी।

कहा गया है कि उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मैदानी इलाकों का तापमान भी बड़ी तेजी के साथ गिरेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि 15 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा।

हरियाणा का तापमान भी लगातार परिवर्तित हो रहा है। 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तर पश्चिमी सीधा हवाएं चलेगी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल लोगों को ठंड का असर ज्यादा परेशान नहीं कर रहा है। यहां तक 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो वहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया। गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story