राष्ट्रीय

MBBS Seats: एमबीबीएस में बढ़ने वाली है 3495 सीट, मध्यप्रदेश को मिलेंगी 600 सीटें

MBBS Seats: एमबीबीएस में बढ़ने वाली है 3495 सीट, मध्यप्रदेश को मिलेंगी 600 सीटें
x
Neet 2022: सीटों के बढ़ने से मेडिकल कालेज में एडमिशन के लिए तैयारी में जुटे छात्रों को लाभ मिलेगा।

MBBS Seats: प्रदेश ही नहीं पूरे देश में डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में सरकार संसाधन बढ़ाने के साथ ही डाक्टर बढ़ाने में जुटी हुई है। देश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इसी कडी में उन छात्रों के लिए खुशखबरी है जो एमबीबीएस (MBBS) पढ़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि केन्द्र एमबीबीएस की 3495 सीट बढ़ाने जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें राजस्थान को 700 तथा दूसरी सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की 600 बढ़ाई जायेगी। सीटों के बढ़ने से मेडिकल कालेज में एडमिशन के लिए तैयारी में जुटे छात्रों को लाभ मिलेगा।

कहां बढ़ेगी कितनी सीट

जानकारी के अनुसार राजस्थान में 700 सीटें, मध्य प्रदेश में 600 सीटें, कर्नाटक में 550 सीटें, तमिलनाडु में 345 सीटें, गुजरात में 270 सीटें, ओडिशा में 200 सीटें, आंध्रपदेश में 150 सीटें, महाराष्ट्र में 150 सीटें, झारखंड में 100 सीटें, पंजाब में 100 सीटें, पश्चिम बंगाल में 100 सीटें, जम्मू कश्मीर 60 सीटें, मणिपुर में 50 सीटें, यूपी में 50 सीटें, उत्तराखंड में 50 सीटें और हिमाचल प्रदेश में 20 सीटें बढ़ने का अनुमान है.

क्या कहते हैं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री

मेडिकल कालेजों (Medical College) को अपग्रेट करते हुए एमबीबीएस की सीट (MBBS Seats) बढ़ाने के मामले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandavia) ने बताया कि देश के 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मिलाकर वहां संचालित मेडिकल कॉलेजों में 3495 एमबीबीएस सीट बढ़ाई जायेंगी। वहीं राज्य के मेडिकल कालेजों को अपग्रेड किया जायेगा। साथ ही उन्होने बताया कि मेडिकल की पीजी सीट बढ़ाने के साथ ही नए पीजी के विषय शुरू किये जायेंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) ने संसद में सांसदों द्वारा किये गये प्रश्न का जवाब देते हुए बताया।

तमिलनाडु में है सबसे अधिक सीट

जब बात एमबीबीएस सीटों को लेकर हो रही है तो आप जानना चाहते होंगे कि देश में कुल कितनी एमबीबीएस सीट हैं और कहाँ कितनी है। जानकारी के अनुसार भारत में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कालेजों को मिला लिया जाय तो देश में 91927 सीट है। जिसमें 48012 सरकारी तथा 43915 प्राइवेट मेडिकल कालेज हैं।

वहीं अगर प्रदेशो की स्थिति देखी जाया तो पता चलता है कि तमिलनाडु देश का पहला प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा एमबीबीएस की 10725 सीट है। वहीं दूसरे स्थान पर कर्नाटक है यहां 10145 सीट है। तथा तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 9895 सीट है वहीं यूपी में 9053 सीट है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story