राष्ट्रीय

Bhagwant Mann Marriage: 48 वर्षीय पंजाब के सीएम भगवंत की 32 वर्षीय हरियाणा की गुरप्रीत बनी दुल्हनियाँ, सीएम हाउस में हुई शादी

Bhagwant Mann Marriage: 48 वर्षीय पंजाब के सीएम भगवंत की 32 वर्षीय हरियाणा की गुरप्रीत बनी दुल्हनियाँ, सीएम हाउस में हुई शादी
x
Bhagwant Mann Marriage Live: पंजाब के सीएम भगवंत मान की सीएम हाउस में हुई शादी।

Bhagwant Mann Marriage: मुख्यमंत्री (Punjab CM) के शादी के चलते पंजाब का सीएम हाउस ढ़ोल- नगड़ों से गूंज उठा। गुरूवार को सीएम भगवंत मान (Cm Bhagwant Mann) दूसरी बार गुरप्रीत (Dr. Gurpreet) से शादी करके वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर लिए है। सीएम हाउस में सात फेरों के साथ ही विवाह की सारी रस्में पूरी की गई।



दिल्ली सीएम ने दिया आर्शीवाद

भगवंत मान और गुरप्रीत (Bhagwant Mann And Gurpreet) को दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) एवं आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिता की तरह आर्शीवाद दिए तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।



16 साल छोटी है गुरप्रीत

भगवंत मान की दुल्हनिया (Bhagwant Mann Wife) बनी 32 वर्ष की गुरप्रीत (Gurpreet Kaur Age), भगवंत से उम्र में 16 साल छोटी हैं। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे दिलशान 17 वर्ष और सीरत 21 वर्ष हैं। वे दोनों मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

हरियाणा की रहने वाली है गुरप्रीत

हरियाणा के पिहोवा शहर के तिलक कॉलोनी की रहने वाली डॉ गुरप्रीत (Dr. Gurpreet) अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। जानकारी के तहत सीएम भगवंत की बहन एवं डॉक्टर गुरप्रीत की आपस में गहरी दोस्ती है। यही वजह रही है दोनों परिवार के बीच पहले से अच्छी जान पहचान थी। वही भगवंत और गुरप्रीत की वर्ष 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। तब भगवंत संगरूर से सांसद थे। भगवंत जब सीएम की शपथ ले रहे थे तब गुरप्रीत भी वहां मौजूद थी।

पहली पत्नी से हो गया था तलाक

कहा जाता है कि भगवंत को राजनीति से गहरा लगाव है, जबकि उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर इससे ठीक विपरीत थी और दोनों के रिश्ते खराब हुए थे। भगवंत का कहना था कि राजनीति के काम के चलते वे घर के लिए समय नही दे पा रहे थें, जिससे उनकी पत्नी के रिश्ते खराब होते चले गए, हांलाकि 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार किया था। इसके बाद रिश्तों में और खटास आ गई, दोनों का तलाक हो गया। 2015 में तलाक के बाद उनकी पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।

बहन भाईयों में गुरप्रीत सबसे छोटी

सीएम भगवंत मान की नई दुल्हनिया बनी डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

Next Story