राष्ट्रीय

Marriage Bureau Business In Hindi 2023: मैरिज ब्यूरो के बिजनेस से होगी लाखो-करोड़ो रूपए की कमाई, जोड़ियां मिलाकर कमाएं ताबड़तोड़ पैसे

Marriage Bureau Business In Hindi 2023: मैरिज ब्यूरो के बिजनेस से होगी लाखो-करोड़ो रूपए की कमाई, जोड़ियां मिलाकर कमाएं ताबड़तोड़ पैसे
x
Marriage Bureau Business In Hindi 2023: आज के समय में शादी विवाह का कार्य भी हाईटेक हुआ है। जोड़ी मिलाने का काम करने वाले लोग अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।

Marriage Bureau Business In Hindi 2023: बहुत ही कम लोग होंगे जो अविवाहित रहने का संकल्प लेते हैं। अन्यथा सभी लोगों की शादी अवश्य होती है। आज के समय में शादी विवाह का कार्य भी हाईटेक हुआ है। जोड़ी मिलाने का काम करने वाले लोग अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। इसमें ज्यादा पूंजी भी नहीं लगती। केवल विवाह योग्य वर और कन्या की जानकारी रखनी होती है। इसके पश्चात विवाह तय होने पर दोनों पक्ष की ओर से मैरिज ब्यूरो को एक अच्छा कमीशन प्राप्त होता है। अगर आप भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं तो यह लाभ और पुण्य का कार्य होगा।

बड़े बूढ़े करते थे काम Marriage Bureau Business

शादी विवाह करवाने का कार्य पहले के जमाने में और कुछ हद तक अभी भी बड़े बूढ़ों द्वारा करवाया जाता है। घर परिवार के बड़े बूढ़े रिश्तेदारी तथा अन्य सामाजिक क्षेत्र में इस बात की जानकारी रखा करते थे। वह शादी करवाते थे साथ में शादी के बाद दोनों पक्षों में कोई अनबन न हो इस बात का भी ध्यान रखते थे। वैसे तो कहा गया है कि जोड़ियां ऊपरवाला बना कर भेजता है लेकिन उन्हें मिलाने का कार्य समाज के लोगों का होता है।

बहुत बढ़िया है मैरिज ब्यूरो का काम Marriage Bureau Business

मैरिज ब्यूरो का काम आज के समय में बहुत बढ़िया चल रहा है। अगर आप भी कम निवेश पर कुछ अपना कार्य शुरू करना चाहते हैं और सामाजिक क्षेत्र की जानकारी है तो मैरिज ब्यूरो का काम किया जा सकता है। मैरिज ब्यूरो दोनों पक्ष के लड़के लड़कियों के संबंध में का डाटा मौजूद रखते हुए एक दूसरे की मुलाकात करवाता है। दोनों परिवार के लोगों को मिलवाने के साथ ही शादी तय करवाई जाती है। इस कार्य के लिए मैरिज ब्यूरो कमीशन लेकर लाभ प्राप्त करते हैं।

कम जगह में हो जाए शुरू Marriage Bureau Business

मैरिज ब्यूरो का कार्य शुरू करने के लिए ज्यादा बड़े स्थान की जरूरत नहीं होती। छोटे से आसान में अपना बोर्ड लगाकर, सामान्य कुर्सी टेबल रखकर यह कार्य शुरू किया जा सकता है। हो सके तो इस कार्य के लिए एक रिसेप्शनिस्ट को रखा जा सकता है। यहां आने वाले लोगों को रिसीव करेगी।

बताया तो यहां तक जाता है कि इसे अपने घर से भी शुरू किया जा सकता है। ऐसे मे आपको बाहर दुकान लेने की जरूरत नहीं होगी। जिससे किराए में बचत होने के साथ ही चाय पानी की व्यवस्था भी घर से की जा सकती है।

सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए भी आप अपना मैरिज ब्यूरो का बिजनेस फैला सकते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में यह करना बहुत ही आसान है। अखबारों और चैनलों में विज्ञापन देकर कार्य को प्रगति की जा सकती है।

Next Story