राष्ट्रीय

Indian Railways: भारी बारिश के चलते कई ट्रेने हुई रद्द, हजारो यात्री होंगे प्रभावित, फटाफट से चेक करें LIST

Indian Railways: भारी बारिश के चलते कई ट्रेने हुई रद्द, हजारो यात्री होंगे प्रभावित, फटाफट से चेक करें LIST
x
Indian Railways Cancelled Train List: रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर यार्ड में भारी बारिश के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर यार्ड में भारी बारिश के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार निम्न गाड़िया रद्द रहेंगी:

  • गाडी संख्या 09605, अजमेर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 29.07.23 को फुलेरा तक ही संचालित की जा रही है, अर्थात फुलेरा से जयपुर के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 09606, जयपुर-अजमेर रेल सेवा, दिनांक 29.07.23 को फुलेरा से अजमेर के लिए प्रस्थान करेगी, अर्थात जयपुर से फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 29.07.23 को अजमेर तक ही संचालित की जा रही है, अर्थात अजमेर से जयपुर के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 12992, जयपुर- उदयपुर रेल सेवा, दिनांक 29.07.23 को अजमेर से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी, अर्थात जयपुर से अजमेर के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 19702, दिल्ली-जयपुर रेल सेवा, जो दिनांक 28.07.23 को दिल्ली से प्रस्थान की है, वह रेल सेवा देहर के बालाजी ताकि संचालित की गई है, अर्थात ढेहर का बालाजी से जयपुर के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 04801, सीकर-जयपुर रेल सेवा, जो दिनांक 29.07.23 को सीकर से प्रस्थान की है, वह रेल सेवा चोमू सामोद तक संचालित होगी, अर्थात चोमू सामोद से जयपुर के मध्य आंशिक रद्द की गई है।
  • गाडी संख्या 4861, जयपुर - चूरू रेल सेवा, रैक की कमी के कारण दिनांक 29.07.2023 को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 09730, फुलेरा-जयपुर रेल सेवा दिनांक 29.07.2023 को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 09635, जयपुर - रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 29.07.2023 को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 09636, रेवाड़ी - जयपुर रेल सेवा, रैक की कमी के कारण दिनांक 29.07.2023 को रद्द रहेगी।
Next Story