राष्ट्रीय

देश के कई राज्य भीषण गर्मी के चपेट में, जारी किया गया अलर्ट

mp weather news
x
तेज धूप एवं गर्म हवाओ से बढ़ रहा है लगातार पारा

तेज घूप एवं गर्म हवाओं के चलते अब भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भारत के राज्यों में पढ़ रहा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है। बढ़ते तापमान के साथ गर्म हवाओं लोगो को झुलसा रही है।

जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों हीट बेव की चपेट में रहेगे।

42 तक पहुचा पारा

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट के साथ ही अति हीट बेव मौसम विभाग ने जारी किया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यहां का बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों के उत्तराखंड पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में राहत मिलेगी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसी तरह बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहा है। जिससे यहां के मौसम में बदलावं आएगा तो वही पश्चिमी हिमालय में विक्षोभ आने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देश के हिमाचल में बारिश व आंधी के चलते लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है। मंडी, कुल्लू और शिमला जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तापमान के साथ अब हवा भी गर्म होने लगी है। दिन में गर्मी बेहाल करने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 13-14 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

पंजाब के नौ जिलों में लू चल रही थी। यंहा पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। तो वही हिमाचल की बारिश पंजाब के कई जिलों को एक-दो दिन के लिए गर्मी से राहत दिलाएगी।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story