राष्ट्रीय

कई दिन बाद देश की राजनीति पर बोले मनमोहन सिंह: बीजेपी को उनकी बात कतई रास नहीं आएगी

कई दिन बाद देश की राजनीति पर बोले मनमोहन सिंह: बीजेपी को उनकी बात कतई रास नहीं आएगी
x
Manmohan Singh: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का माहौल चल रहा है इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की रीएंट्री बीजेपी के लिए भारी पद सकती है

Manmohan Singh: देश के पूर्व पीएम सरदार डॉ मनमोहन सिंह की राजनीति में रीएंट्री हो गई है, लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद यह पहला मौका है जब मनमोहन सिंह ने देश की राजनीती और सरकार के बारे में कुछ कहा है। मनमोहन सिंह ने एक वीडियो अपलोड करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व पीएम ने कहा कि मोदी सरकार का राष्ट्रवाद नकली है, जो अंग्रेजों ने फुट डालो राज करो की राजनीति पर चलता है। डॉ सिंह ने सरकार को चीन मुद्दे में भी घेर लिया और कहा कि सरकार को देश के संविधान में भरोसा नहीं है, संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ना सिर्फ सरकार देश के अंदर बल्कि विदेश निति में भी फेल हो गई है।

और क्या कहा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने

1. महंगाई के मामले में सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि आज देश के हालत चिंताजनक है, कोरोना के दौर में सरकार ग़लत नीतियों के कारन देश की अर्थव्यवस्था गिरी है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो रहे हैं. 7 साल सरकार चलाने के बाद भी केंद्र अपनी ग़लतियों को मानाने के लिए तैयार नहीं है। सरकार लोगों की समस्याओं के लिए पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को दोषी बना रही है।

2. मैं कम बोला लेकिन काम ज़्यादा किया

पीएम पद का एक खास महत्त्व होता है। इतिहास पर दोष मढ़ कर आप खुद के गुनाह कम नहीं कर सकते। बतौर पीएम मैंने कम बोला लेकिन काम ज़्यादा किया। कभी सच में पर्दा डालने की कोशिश नहीं की, सियासी फायदे के लिए देश को बांटा नहीं

3. चीन मामले को दबाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि चीनी सेना हमारी पवित्र धरती में बैठी हुई है, इस मामले को दबाया जा रहा है। पडोसी देश हमने संबधं ख़राब खर रहे हैं. उम्मीद है कि सत्ताधारियों को यह समझ में आ गया होगा कि जबरजस्ती गले मिलने, बिला बुलाए बिरियानी खाने से दो देशों के बीच रिश्ते नहीं बनते हैं. सूरत बदलने से सीरत नहीं बदलती।

4. कांग्रेस की पंजाब को खुशहाल रख सकती है

चुनावी माहौल में पंजाब की जनता के सामने कई चुनौतियाँ हैं. कांग्रेस की पंजाब के किसानों की खुशहाली और बेरोजगारी को दूर कर सकती है। मेरा मन था कि मैं पंजाब के साथ गोवा, यूपी, मणिपुर, उत्तराखंड के भाई बहनों के बारे में भी बात करूं लेकिन डॉक्टर्स की सलाह की वजह से मैं इसी तरह सम्बोधित कर पा रहा हूँ.

किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत की बदनाम किया गया. जिस पंजाबियत की दिलेरी, बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया करती है, उनके बारे में क्या कुछ नहीं कहा गया. मुझे इस बात से बहुत दुःख पहुंचा। कुछ दिन पहले पीएम की सुरक्षा में चूक के नाम पर सीएम चरणजीत चन्नी और यहां के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई.

5. आर्थिकता का ज्ञान नहीं

पूर्व पीएम ने कहा कि सरकार को आर्थिकता का ज्ञान नहीं है। इनकी ग़लत नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदहाली की जकड़ में फंस गया है। किसान व्यापारी, विद्यार्थी और औरतें परेशान हैं. अन्नदाता दाने-दाने के मोहताज हैं. देश में सामाजिक असमानता बढ़ गई है। कर्ज बढ़ रहा है कमाई कम हो रही है। अमीर और अमीर हो रहे हैं गरीब और गरीब होते जा रहे हैं. सरकार की निति और नीयत में खोट है.

6. बीजेपी लोगों को बांट रही है

उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर अलग कर रही है। उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार बांटो और राज करो की निति में काम कर रही है।

Next Story