राष्ट्रीय

मणिपुर लैंडस्लाइड: 13 शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्‍या 34 हुई, 28 अभी भी लापता

Manipur Landslide Army Camp News
x
Manipur Landslide Latest Update: असम के मणिपुर (Manipur) में नोनी जिले (Noni District) में भूस्‍खलन की घटना में 13 शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्‍या 34 हो गई है।

Manipur Landslide Latest Update: असम के मणिपुर (Manipur) में नोनी जिले (Noni District) में भूस्‍खलन की घटना में 13 शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्‍या 34 हो गई है। यहां लगातार बचाव कार्य कारी है। बुधवार 29 जून को हुई इस दर्दनाक घटना में प्रादेशिक सेना के 43 जवानों सहित 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

गुरुवार से लगातार एनडीआरफ, एसडीआरफ, पुलिस, अग्निशमन दल, असम राइफल्‍स और सेना सहित विभिन्‍न एजेंसियों के चार सौ से अधिक कार्मिक बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

असम के जल संसाधन मंत्री पिजुश हजारिका (Water Resources Minister Pijush Hazarika) ने शनिवार को घटनास्‍थल का दौरा किया। मणिपुर के मुख्‍यमंत्री बीरेन सिंह बचाव अभियान पर नज़र रखे हुए हैं। गुरुवार को शुरू हुए राहत और बचाव कार्यों का आज चौथा दिन है।

यह थी घटना

मणिपुर के नोनी क्षेत्र में 29 जून की रात हुए भूस्खलन में असम स्टेट आर्मी के 43 जवानों सहित अस्सी से अधिक लोग दब गए थे। भूस्खलन से ईज़ेइ नदी का जल प्रवाह रुक जाने से आसपास के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई थी।

Next Story