राष्ट्रीय

IAS Transfer 2023: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां पर देखें लिस्ट

Sanjay Patel
14 April 2023 8:00 AM GMT
IAS Transfer 2023: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां पर देखें लिस्ट
x
IAS Transfer 2023: अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। प्रशासनिक कसावट लाने की मंशा से इन्हें इधर से उधर किया जा रहा है।

IAS Transfer 2023: अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। प्रशासनिक कसावट लाने की मंशा से इन्हें इधर से उधर किया जा रहा है। एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पंजाब में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिनकी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में जिनका नाम शामिल है उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आईएएस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना

एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिनकी सूची भी जारी कर दी गई है। तबादला करते हुए इनको नवीन पदस्थापना सौंपी गई है जहां पर तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जबकि एक वन सेवा अधिकारी का भी तबादला किया गया है।

तबादला सूची में इनका नाम शामिल

आईएएस अधिकारियों सहित एक वन सेवा अधिकारी की तबादला सूची पंजाब सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। लिस्ट में इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिनमें अमित को विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के साथ पंजाब एग्रो का भी एमडी नियुक्त किया गया है। वहीं अमृत कौर गिल को मंडी बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है। रवि भगत को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कुमार राहुल को रोजगार उत्पत्ति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनजीत सिंह बराड़ को पीएसआईसी का एमडी बनाया गया है। इंदु मल्होत्रा को वन और राज्य वन्य जीव मामले का सचिव बनाया गया है। सोनाली गिरी को पनसप का एमडी नियुक्त किया गया है। राहुल तिवारी को साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग का सचिव, राखी गुप्ता भंडारी को संसदीय मामले का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सरबजीत ंिसह को खेल और युवा मामले का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

Next Story