राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना विस्फोट, 19 मार्च तक सामूहिक सभा पर लगा प्रतिबंध, जानिए पूरे देश का हाल

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना विस्फोट, 19 मार्च तक सामूहिक सभा पर लगा प्रतिबंध, जानिए पूरे देश का हाल
x
नागपुर डिवीजन Corona विस्फोट जैसे हालात हो गए हैं। गुरुवार को अकेले नागपुर जिले में 1070 नए Corona  मामले दर्ज किए गए थे। अमरावती जिले मेंभी पिछले 5 दिनों से 600 से अधिक मामले दर्ज कर रहा है।

नागपुर डिवीजन में Corona विस्फोट जैसे हालात हो गए हैं। गुरुवार को अकेले नागपुर जिले में 1070 नए Corona मामले दर्ज किए गए थे। अमरावती जिले में भी पिछले 5 दिनों से 600 से अधिक मामले दर्ज हो रहे है।

लगाए गए नए प्रतिबंध

हाल ही में Corona मामलों की स्पाइक के कारण नागपुर जिले में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिला कलेक्टर रवींद्र ठाकरे ने नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निर्देश दिया था कि वे संबंधित स्थानीय अधिकारियों को घर पर भी शादी समारोह के बारे में सूचित करें। पुलिस कमिश्नर नागपुर अमितेश कुमार ने भी 5 मार्च से 19 मार्च तक किसी भी सामूहिक सभा पर प्रतिबंध लगाने, जुलूस निकालने या सार्वजनिक समारोहों को आयोजित करने की अधिसूचना जारी की है।

देश में मिले 16,838 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 16,838 नए मामले मिले। 113 नई मौते हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,39,894 है।

कुल मौते सिर्फ इन 6 राज्यों से

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में हुईं 89% मौतें महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ से हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story