
महंत बजरंग मुनि दास के घटिया बोल: कहा- हिन्दू लड़की छेड़ी तो घर से बहु-बेटियों को उठाकर रेप करूंगा

Mahant Bajrang Muni Das: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भड़काऊ भाषण और घटिया बाते कहने वाले महंत मुनि दास को अपनी जान की फ़िक्र सता रही है. मुनि ने गुरुवार को सीतापुर की मुस्लिम बस्ती में घुसकर बहु-बेटियों को अगवा कर उनका रेप करने जैसी निकृष्ट बात कही है. महंत मुनि दास के इस घिनौने बयान को सुनने के बाद इस आदमी को महंत कहना असली महंतों की बेज्जती है।
क्या कहा था बजरंग मुनि दास ने
तथाकथित महंत बजरंग मुनि दास सीतापुर के मुस्लिम बस्ती में गया. और लव जिहाद के बारे में बकने लगा. उसने लाऊड स्पीकर के माध्यम से लोगों को डराने की कोशिश कि- बजंरंग मुनि ने कहा अगर किसी ने आइंदा से हिन्दू लड़की छेड़ी तो तुम्हारे घर से बहु-बेटियों को उठाकर उनका रेप करूंगा।
अबतक गिरफ्तार नहीं हुआ
इस घटना के बाद बजरंग मुनि दास का कहना है कि उसके बयान को मिडिया ने तोड़-मरोड़ के पेश किया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है. मैंने ऐसे कोई विवादित बयान नहीं दिया है. जबकि वीडियो में यह साफ़ सुनाई दे रहा है कि महंत बहु-बेटियों को अगवा कर उनका रेप करने की बातें कह रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट तो लिख ली है लेकिन आरोपी बजरंग मुनि दास को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जाहिर है कि लव जिहाद के मामले देश में कई सालों से सामने आ रहे थे. उससे निपटने के लिए पुलिस है, कानून है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोई भी किसी के घर की महिलाओं को रेप की धमकी देते घूमता रहे.
ये देखिये रेप की धमकी देने वाले महंत का वीडियो
Bajrang Muni Das, the mahant of Maharshi Shri Lakshman Das Udasin Ashram in Khairabad town of Uttar Pradesh, has been accused of issuing a "rape threat" against a community. The UP Police swung into action after an alleged 'hate speech' of the seer surfaced on social media. pic.twitter.com/HSPmCXMV72
— The Second Angle (@TheSecondAngle) April 8, 2022
अब कह रहा मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही
If they'll harass our daughters, their daughters won't be safe too. The video is distorted to fabricate me under false charges: Mahant Bajrang Muni Das who was seen in a hate speech video in Sitapur, UP pic.twitter.com/5Y3xBgkfaH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 8, 2022




