राष्ट्रीय

Mahabharat: महाभारत सीरियल में ऐसे बढ़ने लगी थी द्रौपदी की साड़ी, नर्वस हो गई थी रूपा गांगुली

Mahabharat: महाभारत सीरियल में ऐसे बढ़ने लगी थी द्रौपदी की साड़ी, नर्वस हो गई थी रूपा गांगुली
x
रूपा गांगुली ने महाभारत में मुख्य किरदार निभाया था.

महाभारत एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसे देश के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस टीवी सीरियल के कई ऐसे पात्र और घटनाएं है जिन्हे फिल्माने में कलाकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई सीन में कलाकारों की अग्निपरीक्षा के समान थी। आज हम ऐसे ही एक सीन के सम्बंध में चर्चा करने जा रहे है। वह सीन था द्रौपदी के चीर हरण का। जिसमें द्रौपदी को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया जाता है। बालों को पकड़कर सभा में लाया जाता है। काफी लोग मौजूद रहते हैं।

डायरेक्ट के लिए चुनौती

ऐसे में डायरेक्टर बीआर चोपड़ा को भी चुनौती थी कि इस सीन को बिना रीटेक किये ही पूरा किया जाये। लेकिन चुनौती थी कि दौपदी की साडी कैसे बढ़ती रहे। इसके लिए खास इंतजाम किये जाने की जरूरत थी। जिसे डायरेक्टर ने पूरा किया और द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुलिनी ने बहुत ही बेहतर तरीके से इस रोल को पूरा किया।

ऐसे बढ़ने लगी थी साड़ी

द्रौपदी चीर हरण के सीन की सूटिंग के सम्बंध में बताया जाता है कि जब इस सीन के फिल्माने के लिए रूपा गांगुली को बताया गया तो वह सन्न रह गई। उन्हे समझ ही नही आ रहा था। लेकिन बाद में वह तैयार हुई और इस सीन को बाखूबी नभाया।

इस सीन को पूरा करने के लिए डायरेक्टर ने दो सौ पचास मीटर की साड़ी का इंतजाम किया था। ताकि एक ही टेक में पूरा सीन फिल्माया जा सके। जिसे आसानी से खोलना था। वहीं रूपा को बताया गया था कि उसे गोल घूमना है।

जब घंटों रोई थी रूपा गांगुली

लेकिन कहा जाता है कि इस रोल को पूरा करने के बाद करीब एक घंटे तक रूपा गांगुली रोती रहीं। जानकारी के अनुसार रुपा गांगुली द्रौपदी के सीन में इतनी खो गई थीं रिटेक लेने की जरुरत नहीं पड़ी। सीन के पूरा होने के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोती रहीं। बाद में लोगों के समझाने के बाद वह चुप हुईं थीं।

Next Story