राष्ट्रीय

लुधियाना गैस लीक: अबतक दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत!

लुधियाना गैस लीक: अबतक दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत!
x
Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई है

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के करीब एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ है. गैस रिसाव के बाद 12 लोग तुरंत बेहोश भी हो गए थे.

लुधियाना गैस कांड

लुधियाना में गैस रिसाव के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची। गैस लीक से प्रभावित हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जिस इमारत में गैस लीक हुई वहां मिल्क बूथ खुला हुआ है जो शख्स सुबह दूध लेने के लिए यहाँ पहुंचा वह बेहोश हो गया. प्रभावित जगह से एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है.

घर और ढाबों में बैठे लोग भी बेहोश हुए

रिहायशी इलाके में मौजूद जिस इमारत से गैस लीक हुई है उसका असर 300 मीटर के दायरे में देखने को मिला। आसपास के मकानों और ढाबों में बैठे लोग भी बेहोश हो गए. जिसके बाद प्रशासन ने ड्रोन से सर्च अभियान चलाया।

कौन सी गैस लीक हुई

ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बनी इस इमारत से कौन सी गैस लीक हुई है इसका पता अबतक नहीं चल पाया है. हालांकि शुरुआती जांच में पाया गया है कि गैस लीक का कारण सीवरेज लाइन हो सकती है. गैस का पता लगाने के लिए मशीने मंगवाई गई हैं.

सीएम मान से जताया दुःख

इस घटना के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि NDRF की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का काम जारी है. जल्द ही इस हादसे की पूरी जानकारी मीडिया से शेयर की जाएगी


Next Story