राष्ट्रीय

Ludhiana Blast: कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को उड़ाने की फिराक में था गगनदीप, विस्फोट के लिए RDX का इस्तेमाल किया गया था

Aaryan Puneet Dwivedi
25 Dec 2021 11:14 AM IST
Ludhiana Court Blast
x

Ludhiana Court Blast

Ludhiana Blast: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में मारे गए शख्स की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है. गगनदीप बर्खास्त हवलदार था, जो ड्रग्स स्मग्लिंग केस में आरोपी भी था.

Ludhiana Blast: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में मारे गए शख्स की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है. गगनदीप पुलिस का बर्खास्त हवलदार था, जो ड्रग्स स्मग्लिंग केस में आरोपी भी था. मामले की जांच पर पता चला है कि बड़े ब्लास्ट की तैयारी थी. विस्फोट के लिए आरडीएक्स (RDX) का इस्तेमाल किया गया था. गगनदीप कोर्ट का रिकॉर्ड रूम उड़ाना चाहता था. देर रात पुलिस गगनदीप के भाई को जांच में सहयोग और पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है.

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में बड़ी साजिश

गगनदीप की ड्रग्स केस में 21 दिसंबर को इसी कोर्ट में पेशी हुई थी. गगनदीप के साथ दो और लोग ड्रग्स के केस में आरोपी हैं. कोर्ट के रिकोर्ड रूम को उड़ाने के चक्कर में बम फ़िक्स करते हुए धमाके में खुद ही उड़ गया गगनदीप सिंह. विदेश ड्रग्स सप्लायरस से तार जुड़े हो सकते हैं. पुलिस ने ब्लास्ट वाली जगह से मिली इंटरनेट डोंगल से मृतक की पहचान की है. अब इस मामले मे परिवार से पूछताछ की जा रही है. गगन के भाई को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है और एक लैपटॉप व कुछ पैसे बरामद हुए है वो जांच टीमें अपने साथ ले गई है.

ब्लास्ट वाली जगह से जांच टीम को डोंगल मिली है और उसी की मदद से गगन के घर की लोकेशन ट्रेस हो पाई है. गगन के घर से लैपटॉप और मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया. अभी भी पुलिस गगन के घर में मौजूद है. किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर वालों को अंदर जाने की परमिशन नहीं है.

NDPS एक्ट में गिरफ्तार हुआ था गगनदीप

गौरतलब है कि पंजाब (Punjab) की लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट (Ludhiana Court Blast) में मरने वाले शख्स का नाम गगन था जो पंजाब के खन्ना का रहने वाला था. ये शख्स पुलिस में कॉन्स्टेबल था. अगस्त 2019 में उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था.

गगनदीप इसी साल सितंबर में दो साल की जेल काटकर आया था. मौके से जो सुराग मिले हैं, उसके आधार पर जब मृतक की पहचान हुई तो पुलिस और NIA की टीम खन्ना में गगनदीप के घर पहुंच गई. गगनदीप सिंह का पुलिस नंबर 522 था. वो खन्ना के तेग बहादुर नगर में रहता था. लुधियाना की कोर्ट में गगनदीप का केस चल रहा था. इस शख्स की पहचान होने के बाद अब इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश हो रही है कि ब्लास्ट से इसका कनेक्शन क्या था.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story