राष्ट्रीय

LPG Price Latest Update 2022: एलपीजी सिलेंडर का रेट सस्ता हुआ या महंगा, तुरंत जाने

LPG Price Latest Update
x

LPG Price Latest Update

LPG Cylinder Price: महीने के आखिरी दिन पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दामों की समीक्षा की जाती है.

LPG Cylinder Price: महीने के आखिरी दिन पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दामों की समीक्षा की जाती है। तथा अगले महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जारी किए जाते हैं। नवंबर का महीना समाप्त हो गया। दिसंबर की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घोषित किए गए हैं। आइए जाने एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट आपके जेब पर भारी पड़ेंगे या राहत देंगे।

क्या हुआ परिवर्तन

LPG Cylinder Price जानकारी के अनुसार देश की सरकारी तेल कंपनियां इंडियन आयल, एचपी ने 1 दिसंबर 2022 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम की घोषणा कर दी है। लेकिन यह घोषणा आम लोगों की जेब पर ज्यादा भारी नहीं है। तेल कंपनियों ने इस बार एलपीजी सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल किसी भी सिलेंडर के भाव में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

LPG Cylinder Price कहने का मतलब यह है कि न तो एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए हैं और न ही घटाए गए हैं। ऐसे में आम आदमियों को एलपीजी सिलेंडर के नवंबर महीने में तय कीमत चुकानी होगी।

महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder Price जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 1053 रुपए है। वहीं मुंबई मे 1055.50 रुपए, कोलकाता में 1079 तथा चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder Price अगर देश के महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर का रेट देखे तो दिल्ली में 1744 रुपए, कोलकाता में 1846, मुंबई में 1696 तथा चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1893 रुपए है।

5 बार महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

LPG Cylinder Price जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में पूरे 1 साल में करीब 5 बार एलपीजी गैस के रेट बढ़े। वही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 16 बार बदलाव किया गया। जिसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और पांच बार महंगा।

Next Story