राष्ट्रीय

LPG Price January 2023: नए साल में एलपीजी सिलेंडर के दाम होने Update, जानिए सस्ता होगा या महंगा

LPG Price January 2023
x

LPG Price January 2023

LPG Cylinder Price 2023: वर्ष 2022 की बात करें तो अब गिने-चुने 1 दिन शेष बचा है.

LPG Cylinder Price 2023: वर्ष 2022 की बात करें तो अब गिने-चुने 1 दिन शेष बचा है। 31 दिसंबर को वर्ष का जहां आखरी दिन होगा वही वर्ष के आखिरी महीने का आखिरी दिन भी है। नए वर्ष की शुरुआत होगी। साथ ही नया महीना भी शुरू होगा। हर महीने एलपीजी गैस के दाम निश्चित होते हैं। ऐसे में देखना यह है कि नए वर्ष में एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होती है या आमजन को कुछ महंगाई से राहत मिलेगी।

2022 में 5 बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बदले रेट LPG Cylinder Price 1 January 2023

अगर पूरे 1 वर्ष का आकलन किया जाए तो वर्ष 2022 में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 5 बार परिवर्तित हुए हैं। इस परिवर्तन में हर बार एलपीजी गैस के सिलेंडर बढे ही है। इस परिवर्तन में करीब 154 रुपए एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े।

क्या रहा कमर्शियल सिलेंडर का हाल LPG Rate 1 January 2023

इसी तरह अगर कमर्शियल सिलेंडर के 1 वर्ष के दाम पर नजर दौड़ाई तो पता चलता है कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 18 बार परिवर्तन किया गया। जिसमें 12 बार सिलेंडर को सस्ता किया गया तो वही केवल 6 बार कमर्शियल सिलेंडर को महंगा किया गया।

कब कब बदला गया एलपीजी सिलेंडर का दाम LPG Price Today

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 2022 में चार बार सिलेंडर के दाम बदले गए। हर बार महंगा किया गया। 2022 लगने के पूर्व 6 अक्टूबर 2021 को 15 रुपए बढ़ाया गया था। वहीं ठीक 22 मार्च 2022 को पुनः 50 रुपए बढ़ाए गए। इसके बाद 7 मई को 50 रुपए, 19 मई को 3.50 रुपए तथा 6 जुलाई को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए थे।

अब देखना यह है कि आने वाली इस नए वर्ष में आम जनता को महंगाई से राहत देने क्या सरकार एलपीजी के दाम में कटौती करती है या नहीं। आमजन आज भी सरकार से आस लगाए हुए हैं कि एलपीजी के दामों में कटौती होगी। लेकिन आने वाला वक्त ही बताएगा कि सरकार इस पर क्या विचार करती है।

Next Story