राष्ट्रीय

LPG Gas Cylinder 2023: नए साल में गरीबों को सरकार देगी तोहफा! ₹6000 में मिलेंगे 12 सिलेंडर, हुआ ऐलान

LPG Subsidy New Rule
x
LPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत से रसोई का बजट पटरी पर नहीं आ रहा है.

LPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत से रसोई का बजट पटरी पर नहीं आ रहा है। वही सबसे अधिक परेशानी तो गरीब परिवार के लोगों को हो रही है। जिन्हें सरकार द्वारा उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और कनेक्शन फ्री में प्राप्त हुआ लेकिन बढ़ती कीमत की वजह से अब लोगों को गैस सिलेंडर बदलने में दिक्कत हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि गरीब परिवार को सस्ता सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। आइये जाने क्या है सरकार की पॉलिसी।

क्या कहा मुख्यमंत्री गहलोत ने

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि बीपीएल और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सस्ते दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है। अशोक गहलोत का कहना है कि इसके लिए तैयार की गई योजना में उज्जवला योजना के कनेक्शन धारियों को शामिल किया है।

मुख्यमंत्री राजस्थान में यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2023 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसमें एलपीजी कनेक्शन धारी परिवार खास तौर पर उज्जवला योजना वाले गरीब परिवार के लोगों को 12 महीने में 12 सिलेंडर मात्र 6000 रूपये में प्राप्त होंगे। ऐसे में अगर एक सिलेंडर की कीमत देखी जाए तो वह 500 रूपये होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राजस्थान में गरीबों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। गरीबों की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर राजस्थान में हो रहा है। देश के कई राज्य तो ऐसे हैं जो केवल बड़ी-बड़ी बातें करना जानते हैं। धरातल पर उनका कोई भी अस्तित्व नजर नहीं आता।

गरीबों को मिलने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर घर में केवल शोपीस बनकर नहीं रखा रहेगा। गरीब उसका उपयोग भी कर पाएंगे। महंगा एलपीजी सिलेंडर से लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।

Next Story