राष्ट्रीय

LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर में लिखा गुप्त नम्बर आपके परिवार की करता है सुरक्षा, जानिए कैसे?

LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर में लिखा गुप्त नम्बर आपके परिवार की करता है सुरक्षा, जानिए कैसे?
x
रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की वो बात जो शायद ही आपको पता हो.

आपने रसोई गैस सिलेंडर में छपे हुए कुछ नम्बर देखे होंगे। इन नम्बरों को देखकर आपने कभी न कभी सोचा ही होगा कि आखिर इन नम्बरों का मतलब क्या है। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि इन नम्बरों में आपके परिवार की सुरक्षा छिपी हुई है। आपको पता होना चाहिए कि घरों में रसोई गैस सिलेंडरों में आग लग जाया करता है। इसका सबसे बड़ा कारण गैस लीक और शॉर्ट सर्किट होता हैं। अब आप समझ ही गये होंगे कि हमार किस ओर है।

लिखी होती है एक्सपायरी डेट

हम जिस नंबर की चर्चा कर रहे हैं वह सिलेंडर का एक्सपायरी डेट होता है। लेकिन इसके लिए गैस कंपनी एक खास कोर्ट का उपयोग करती है। जिससे कम शब्दों में एक विशेष जानकारी लिखी रहे। गैस कंपनी के लोग रिफिल करते समय इन नंबरों को देखकर समझ जाते हैं कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कब की है।

जानकारी के अनुसार सिलेंडर के छोटी पट्टी पर तो कई बार सिलेंडर के ऊपर भी ए, बी, सी, डी और उनके साथ कुछ नम्बर लिखा होता है। साथ ही अंग्रेजी के अक्षरों के साथ गिनती के कुछ अक्षर भी लिखे होते हैं, जैसे 22, 24 या फिर 26 इत्यादि इत्यादि।

कैसे जाने एक्सपायरी डेट

जानकार के तौर पर अगर सिलेंडर के ऊपर बी-24 लिखा हुआ है तो इसका मतलब होता है यह सिलेंडर जून 2024 में एक्सपायर हो जाएगा। सिलेंडर की अवधि समाप्त मानी जाती है। इसी तरह अगर सिलेंडर के ऊपर सी-26 लिखा हुआ है तो इसका मतलब होता है कि सिलेंडर सितंबर 2026 तक चलेगा।

क्या है ए बी सी का फार्मूला

किसी के फार्मूले के संबंध में अगर हम आपको जानकारी दें तो तेल कंपनियों ने 3-3 महीने की कोडिंग कर रखी है। जैसे जनवरी फरवरी और मार्च के लिए "ए", अप्रैल मई और जून के लिए "बी", जुलाई अगस्त और सितंबर के लिए "सी" तथा अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए "डी" अक्षर का उपयोग कोड के रूप मेंकिया जाता है।

महीनों के कोड को लिख दिया जाता है साथ में स्पष्ट तौर पर वर्ष लिखा होता है। इन कोड को देखकर हम और आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कब है। वैसे तो कंपनियां गैस रिफिल करते समय इस कोड़ का बारीकी से निगरानी करती हैं और उसके बाद उन्हे रिफिल किया जाता है। जो सिलेंडर एक्सपायरी हो जाते हैं उन्हें अलग कर दिया जाता है।

Next Story