राष्ट्रीय

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान, अब मिलेगा सिर्फ 633 रुपए में

LPG prices
x

गैस- सांकेतिक फोटो 

LPG Cylinder: एक ओर महंगाई की मार तो दूसरी ओर हर महीने बढ़ रहे एलपीजी सिलेंडर के दाम आम लोगों को परेशान कर रखा है।

LPG Cylinder: एक ओर महंगाई की मार तो दूसरी ओर हर महीने बढ़ रहे एलपीजी सिलेंडर के दाम आम लोगों को परेशान कर रखा है। सरकार भी इस ओर कुछ नहीं कर पा रही थी। आम जनता रसोई गैस के बढ़े दामों से परेशान थी। सरकार द्वारा बड़े जोर शोर से गांव की महिलाओं को धुए से छुटकारा दिलाने उज्जवला योजना लागू कर गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध करवाया था। लेकिन गैस की बढ़ती महंगाई में वह सिलेंडर किसी घर के कोने में पड़े हुए हैं। लेकिन सरकार ने इसका विकल्प देते हुए अब ऐसी व्यवस्था की है जिसमें इंडेन गैस के उपभोक्ता मात्र 633 रुपए में एलपीजी का भरा सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार ने दिया विकल्प

भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को एक नया विकल्प दिया है। इस नए विकल्प से अब उपभोक्ताओं को मात्र 633 रुपए मे एलपीजी गैस का सिलेंडर प्राप्त हो जाएगा। इसकी शुरुआत इंडियन आयल यानी कि इंडेन गैस द्वारा की गई है। इंडियन अपने उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर एलपीजी गैस उपलब्ध करवा रही है।

क्या है नया विकल्प

हमने समाचार में यह जानकारी दी है कि सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं को एक विकल्प दिया है। इस विकल्प का नाम कंपोजिट सिलेंडर है। यह एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर है जिसे मात्र 633 रुपए देकर प्राप्त किया जा सकता है। हाल में इसकी शुरुआत इंडेन गैस द्वारा की गई है। आज यह देश के कई शहरों में उपलब्ध है।

क्या है कम कंपोजिट गैस

कम कंपोजिट गैस के संबंध में बताया गया है कि यह एलपीजी गैस का नया सिलेंडर है। इस सिलेंडर की खासियत है कि यह पारदर्शी होता है। इसमें गैस की मात्रा 10 किलो होती है। इसे परिवहन करने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती। साथ ही इसका रेट कम होने से ज्यादातर लोग पसंद कर रहे हैं।

वही आज भी एलपीजी गैस जो पूर्व में 14.2 किलो का हमें प्राप्त होता था उसके दाम आज भी 915 रुपए के करीब हैं। इस माह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मैं बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर जिसका वजन 19 किलो होता है उसके दाम 1921 रुपए है।

किन शहरों में है कंपोजिट गैस की व्यवस्था

आपको यह बता दें कि कंपोजिट गैस की शुरुआत देश के बड़े शहरों में कर दी गई है। जिसमें अभी तक देश के प्रमुख 28 शहरों का नाम इंडियन गैस की बेवसाइड में जुड़ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार अपोजिट सिलेंडर जयपुर में 636 रुपए 50 पैसे, मुंबई में 634 रुपय, कोलकाता में 652 रुपय, चेन्नई में 645 रुपय, लखनऊ में 660 रुपय, इंदौर में 653 रुपए, भोपाल में 638 रुपय तथा गोरखपुर में 677 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है।

Next Story