राष्ट्रीय

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान, मिल रही इतनी सस्ती, ना गंवाएं मौका, जानिए सबकुछ

LPG cylinder
x

LPG Price 

एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) लेने का मौका आपके पास है. बिन देर किये जल्दी से ले.

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण चीजें आगर सस्ते में मिलें तो किसे अच्छी नहीं लगती। आज हम समाचार के माध्यम से आपको एक जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जो गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही सस्ते में मिल रही है। यह जरूरी जानकारी आपकी रसोई से जुड़ी हुई है। महंगा एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) हर भारतीय के किचन के बजट को प्रभावित कर रहा है। इस महंगाई के बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप सिर्फ 634 रुपए खर्च कर कंपोजिट सिलेंडर अपने घर ला सकते हैं।

कैसा है यह सस्ता कंपोजिट सिलेंडर

आपको बता दें कि यह सस्ता एलपीजी गैस सिलेंडर पुराने एलपीजी गैस सिलेंडर जैसा ही है। इसका नाम परिवर्तित कर कंपोजिट सिलेंडर रखा गया है। जिसका वजन 14 किलो वाले सिलेंडर से कम है। यह मात्र 10 किलो वाला सिलेंडर है।

क्या है खासियत

कंपोजिट सिलेंडर के संबंध में बताया गया है कि यह वजन में कम होने की वजह से इतने कम दाम पर मिल रहा है। साथ ही पूराने सिलेंडर की अपेक्षा यहां हल्का होता है। साथ ही इस सिलेंडर में और भी कई खासियत है।


यह होता है ट्रांसपेरेंट

कंपोजिट सिलेंडर ट्रांसपेरेंट है। जिससे ग्राहक आसानी से पता लगा सकते हैं कि इसमें गैस कितनी बची हुई है। वहीं पूर्व के सिलेंडर में गैस कितनी है इसका पता लगाने के लिए उसे बार-बार उठाना पड़ता था। इसके बाद भी सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। परिणाम स्वरूप खाना बनाते समय ही गैस खत्म हो जाती थी और काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

कंपोजिट सिलेंडर के संबंध में बताया गया है कि यह फिलहाल देश के महानगरों में ही उपलब्ध हो पा रहा है। आने वाले समय में गैस कंपनियों का प्रयास है कि वह ज्यादा से ज्यादा शहरों में कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध करवाएं।

Next Story