राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Results 2019: अब अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
Lok Sabha Election Results 2019: अब अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। अब महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोच चव्हाण ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। चव्हाण का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। अब इसे स्वीकार करना या नहीं, यह उन पर निर्भर है। राहुल चाहें तो प्रदेश संगठन में बदलाव कर सकते हैं। हम इसके लिए उन्हें पूरी तरह से अधिकृत करते हैं। मैं जल्द ही राहुल गांधी से मिलूंगा।

इससे पहले यूपी, कर्नाटक और ओडिशा के पार्टी प्रभारी भी अपने इस्तीफों की पेशकश कर चुके हैं। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उन्हें पार्टी ने फतेहपुर सिकरी से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। राज बब्बर अपनी सीट तो हारे ही पूरे यूपी में कांग्रेस को भी कोई सीट नहीं दिला सके सिवाय पार्टी की रायबरेली वाली परंपरागत सीट। इस सीट पर सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की है वहीं अमेठी से राहुल गांधी तक हार गए। इतने बुरे प्रदर्शन के बाद राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा भेज दिया है।

इसी तरह कर्नाटक में कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एचके पाटिल ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कर्नाटक में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वहां पार्टी केवल 1 सीट जीत पाई है। राज्य में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। इस हार के बाद पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष को खत लिखकर कहा है कि यह हम सबके लिए आत्ममंथन का समय है। मैं अपनी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने पद से इस्तीफा देता हूं।

ओडिशा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी ओडिशा में पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि पार्टी ने मुझे भी टिकट दिया था। मैं अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। मैंने यह बात अपने पार्टी अध्यक्ष को बता दी है।

Next Story