राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया पहला Tweet, लिखी यह बात...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया पहला Tweet, लिखी यह बात...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12 फरवरी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया था। अब एक महीने बाद उन्होंने @priyankagandhi ट्विटर हैंडल से पहला Tweet किया है।

12 मार्च, मंगलवार को रात 11.03 मिनट पर उन्होंने ट्वीट किया, 'साबरमती की साधारण गरिमा में...यहां सत्य बसता है।'

इसके बाद 11.08 बजे उन्होंने दूसरे ट्विट किया, जिसमें महात्मा गांधी का लिखा एक वाक्य कोट किया। बापू ने कहा था - मैं हिंसा के खिलाफ हूं, क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है, लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थाई होती है।

अब भी केवल 7 लोगों को कर रहीं फॉलो कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय हैं और अब वे ट्विटर पर भी हैं। उनके 2.38 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि वे केवल 7 लोगों को फॉओ कर रही हैं। जानिए कौन हैं ये -

प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, वे सभी कांग्रेस से जुड़े नेता या ट्विटर अकाउंट हैं। अपने भाई राहुल गांधी के अलावा उन्होंने सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सूरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया को फॉलो किया है। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी उन्होंने फॉलो किया है।

Next Story