राष्ट्रीय

LOCKDOWN पार्ट-2 का ऐलान आज, इन उद्योगों को मिलेगी राहत

LOCKDOWN पार्ट-2 का ऐलान आज, इन उद्योगों को मिलेगी राहत
x
LOCKDOWN पार्ट-2 का ऐलान आज, इन उद्योगों को मिलेगी राहतCORONA से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को देशव्यापी LOCKDOWN

LOCKDOWN पार्ट-2 का ऐलान आज, इन उद्योगों को मिलेगी राहत

CORONA से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को देशव्यापी LOCKDOWN के दूसरे चरण का एलान कर सकते हैं। अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भी अहम घोषणाएं हो सकती हैं। इसमें उद्योगों व सड़क परियोजनाओं समेत CORONA मुक्त जिलों को शर्तों के साथ राहत दी जा सकती है।

कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को आंशिक तौर पर औद्योगिक संचालन व सड़क परियोजनाओं का निर्माण शुरू करने का सुझाव दिया है। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों व दिशानिर्देशों का सख्त पालन करना होगा। LOCKDOWN के पहले चरण में देश को संक्रमण की रफ्तार थामने में कामयाबी मिली है।

हालांकि, अर्थव्यवस्था पर खासा असर पड़ा है। इसीलिए पीएमओ ने मंत्रियों से सुझाव मांगे थे। इन सुझावों को पीएम अपनी घोषणा में शामिल कर सकते हैं। दूसरे चरण में कृषि-उद्योग सहित कुछ क्षेत्रों को सामाजिक दूरी के पालन की शर्त पर छूट दी जाएगी। उद्योगाें को नई व्यवस्था में कामकाज का ब्लूप्रिंट देना होगा।

इन उद्योगों को मिल सकती है राहत

एमएसएमई और बड़ी कंपनियां जिनके पास निर्यात के ऑर्डर हैं। भारी विद्युत उपकरण, कंप्रेसर, कंडेंसर यूनिट, दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनियां। स्टील लौह अयस्क मिलें, पावरलूम, रक्षा उत्पाद, सीमेंट प्लांट, कागज उद्योग, उर्वरक, बीज शोधन इकाइयां, सभी खाद्य व पेय पदार्थ, ऑटो पार्ट्स, प्लास्टिक उत्पाद। आरोग्य सेतु : यह एप डाउनलोड करने पर जोर। संक्रमित क्षेत्र से बचाव व सामाजिक दूरी में मददगार होगा।

ऐसा होगा LOCKDOWN 2.0...

  • राज्य संक्रमण के आधार पर तीन जोन लाल, नारंगी व हरा तय करेंगे।
  • कलेक्टर-एसपी अधिक जवाबदेह होंगे। श्रमिकों के पलायन जैसे हालात पर सीधे जिम्मेदार होंगे।
  • सोमवार से केंद्र समेत सभी राज्यों में मंत्री और आला अफसर दफ्तर में होंगे। कामकाज सुचारू होगा।
  • बैंक-एटीएम समेत पहले से तय आवश्यक सेवाएं LOCKDOWN से मुक्त रहेंगी।
  • जहां हालात चिंताजनक हैं, उन राज्यों मेंं औपचारिक एलान से पहले ही LOCKDOWN बढ़ गया है।

जान के लिए...

  • LOCKDOWN व सामाजिक दूरी के लिए सख्ती जारी रहेगी।
  • क्लस्टर कंटेंमेंट से हॉटस्पॉट्स पर संक्रमण रहित होंगे।

जहान के लिए...

  • सुरक्षा स्टोर : जरूरी सामान के लिए 20 लाख स्टोर बनेंगे। कंपनियों की मदद से पहले से मौजूद किराना दुकानें तय होंगी। ई-कॉमर्स को भी छूट।
  • विद्यार्थी : शैक्षणिक संस्थाएं नए सत्र में ही खुलेंगे। उच्च, तकनीकी व मेडिकल शिक्षा ऑनलाइन। वैविनार व दूरदर्शन का भी उपयोग होगा।
  • किसान : खेत तक पहुंच आसान होगी। मंडी परिषद गांव या घर से खरीद सुनिश्चित करेगी।
  • उद्योग : बड़े उद्योग व एमएसएमई प्रोटोकॉल का पालन व मजदूरों के रहने-खाने के इंतजाम के साथ सशर्त काम शुरू कर सकेंगे।

LOCKDOWN जल्द हटाया तो और घातक : डब्ल्यूएचओ

LOCKDOWN हटाने या ढील देने पर भारत समेत पूरी दुनिया की सरकारें विचार कर रही हैं। इसके मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा, अगर LOCKDOWN जल्द हटाया गया तो हालात सुधरने के बजाय और बिगडे़ंगे। दुनिया को खतरनाक अंजाम भुगतना पड़ सकता है, महामारी ज्यादा घातक रूप में वापसी कर सकती है।

Next Story