राष्ट्रीय

Live India vs New Zealand 3rd ODI: केएल राहुल के शतक से भारत का मजबूत स्कोर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
Live India vs New Zealand 3rd ODI: केएल राहुल के शतक से भारत का मजबूत स्कोर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Live India vs New Zealand 3rd ODI: केएल राहुल के शानदार शतक (112) से भारत ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने 7 विकेट पर 296 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 8 और नवदीप सैनी 8 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल न्यूजीलैंड में पांचवें या निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। राहुल ने मनीष पांडे के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (107) की। हैमिश बैनेट ने 4 विकेट लिए।

टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रहे भारत को पहला झटका काइल जैमीसन ने दिया जब उन्होंने मयंक अग्रवाल (1) की गिल्लियां बिखेर दी। भारत अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि विराट कोहली ने हैमिश बैनेट की गेंद पर थर्डमैन पर काइल जैमीसन को कैच थमा दिया। पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वे 40 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 42 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वे कोलिन डी ग्रैंडहोम के सटीक थ्रो का शिकार बने। भारत 61 रनों पर तीसरा विकेट गंवाकर संघर्ष करता दिखा। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद श्रेयस और राहुल ने पारी को संभाला। श्रेयस अय्यर ने काइल जैमीसन की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। वे 52 गेंदों में 8 चौकों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे। यह उनकी इंटरनेशनल वनडे में आठवां अर्द्धशतक है।

अय्यर और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। यह साझेदारी तब टूटी जब अय्यर ने जिमी नीशम की गेंद पर कोलिन डी ग्रैंडहोम को कैच थमाया। ग्रैंडहोम ने शॉर्ट मिडविकेट पर डाइव लगाकर कैच लपका। राहुल ने बैनेट की गेंद पर 2 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी इस सीरीज में दूसरी फिफ्टी है। राहुल ने 104 गेंदों में शतक पूरा किया। केएल राहुल की शतकीय पारी का अंत हैमिश बैनेट ने किया जब ने लांग ऑफ पर काइल जैमीसन द्वारा लपके गए। उन्होंने 113 गेंदों का सामना कर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। जैमीसन ने सामने की तरफ डाइव लगाकर कैच लपका। उन्होंने मनीष पांडे के साथ पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की भागीदारी की। बैनेट ने अगली गेंद पर मनीष पांडे (42) को अगली गेंद पर मिचेल सेंटनर के हाथों झिलवाकर दोहरा झटका दिया। शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर हैमिश बैनेट की गेंद पर कोलिन डी ग्रैंडगोम को कैच थमा बैठे। हैमिश बैनेट सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 64 रनों पर 4 विकेट लिए। काइल जैमीसन और जिमी नीशम को 1-1 विकेट मिले।

0-2 से पिछड़कर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया का इरादा इस मैच को जीतकर कुछ हद तक सम्मान बचाने का रहेगा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें इस मैच को जीतकर भारत का सफाया करने पर रहेगी। मेजबान टीम इसी के साथ टी20 सीरीज की हार का उसी अंदाज में बदला लेना चाहेगी।

भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को शामिल किया। न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए और केन विलियम्सन और मिचेल सेंटनर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। विराट कोहली हर हाल में यह मैच जीतना चाहेंगे, इसके चलते टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए।

खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही न्यूजीलैंड ने इश मैच के लिए ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनेर को टीम में वापस शामिल किया है। चोटिल कप्तान केन विलियम्सन पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे, उनकी इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। कीवी टीम का टी20 सीरीज में सफाया हुआ था और वह इस सीरीज में मेहमानों के सफाए के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

टीमें - भारत : मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गप्टिल, हैनरी निकोल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, काइल जैमीसन, हैमिश बैनेट।

Next Story