राष्ट्रीय

IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

IPS, IAS, IFS Transfer List 2023
x
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।

Bihar IAS Transfer 2023: सामान्य प्रशासन विभाग बिहार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। तबादला सूची में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल में ज्वाइन करने के लिए कहा है। प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से साथ ही अधिकारियों को राज्य की नवीन जवाबदारी सौंपने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा अनुशंसा उपरांत सामान्य प्रशासन विभाग ने यह लिस्ट जारी की है।

राज्य सरकार ने लिया निर्णय

एक बार फिर बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले का निर्णय लिया है। जारी की गई तबादला सूची में कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। बताया गया है कि इस फेरबदल में एक ओर जहां सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल है वही दूसरी सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।

बेगूसराय के नगर आयुक्त बने मनोज

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में शामिल मनोज कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार को अब अगले आदेश तक नगर आयुक्त बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उक्त पदभार संभालने के लिए कहा गया है।

इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को भी नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। बताया गया है कि साहिला को उप विकास आयुक्त पूर्णिया की जवाबदारी सौंपी है। इसके लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।

आइए देखें पूरी लिस्ट

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story