राष्ट्रीय

Liquor Update: शराब और मीट की दुकानें होगी बंद, सरकार ने जारी किया अपडेट

Liquor Update: शराब और मीट की दुकानें होगी बंद, सरकार ने जारी किया अपडेट
x
Liquor Update: शराब और मीट की दुकानें होगी बंद, सरकार ने जारी किया अपडेट! Liquor and meat shops will be closed, government issued update

Liquor Update: सड़क किनारे खुले मीट की दुकाने 14 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। इसके लिए नोएडा प्रशासन तैयारी करने में जुट गया है। पवित्र सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्त विशेष पूजा अर्चना करते हैं। वैसे भी सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के लिए समर्पित रहता है। कावड़ यात्री गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जाते हैं और गंगाजल से उनका अभिषेक करते हैं। पवित्रता तथा भक्तों की जन भावनाओं को देखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

पुलिस हुई अलर्ट

नोएडा जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि कावड़ यात्रा मार्ग में आने वाली सभी मीट और शराब की दुकानों को 14 से 26 जुलाई तक बंद रखा जाए। इसके लिए स्थानीय पुलिस अपने थाना क्षेत्र में गस्त कर व्यवस्था बनाने में जुट जाएं। सरकार द्वारा दिया गया आदेश पालन करने के लिए सभी पुलिस इसका निरीक्षण शुरू कर दिए हैं।

कावड़ यात्रियों की व्यवस्था करें सुनिश्चित

कांवर यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण हरिद्वार जाते हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन अलग से विशेष टीम लगा रही है। व्यवस्था में लगे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से कहा गया है कि चेकिंग के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो इस बात का भी ध्यान रखना होगा।

बनाए गए 17 जोन

सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। डीएम गाजियाबाद ने पूरे जिले को 17 जून में बांट दिया है। साथ ही अलग-अलग जोन के लिए अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ऋतु सुहास को मोदीनगर इलाके की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को विजय नगर और कवि नगर क्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई है। एडीएम सिटी विपिन कुमार को शहरी क्षेत्र, एडीएम फाइनेंस को लोनी का इलाके में व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

Next Story