राष्ट्रीय

Aadhaar Card से ऐसे करें Voter ID को लिंक, फटाफट से जानें प्रोसेस

Aadhaar Card Voter ID Link
x
Aadhaar Car Voter ID Linking Process In Hindi: भारत सरकार इस समय वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर रही है।

Aadhaar Car Voter ID Linking Process In Hindi: भारत सरकार इस समय वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर रही है। इसके लिए पूरे देश में एक मुहिम से चलाई गई है। अगर आप भी अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करवाना चाहते हैं तो उसके लिए बहुत ही सरल सा उपाय है। आप इन पांच माध्यमों से अपने आधार कार्ड और वोटर आईडी को लिंक करवा सकते हैं। हालांकि यह नहीं कि आप जबरन वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करें। यह भी स्वैच्छिक है।

स्वैच्छिक है वोटर आईडी को आधार से लिंक करवाना

भारत सरकार द्वारा यह अभियान जरूर चलाया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक का करवा दे। लेकिन अभी यह कार्य पूर्णरूपेण शैक्षिक है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप के आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड को लिंक किया जाए। तो इसमें कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। ना ही आपका वोटर लिस्ट से नाम काटा जाएगा। लेकिन वाले दिनों में ऐसा हो भी सकता है।

सरकार का कहना है कि अगर किसी भी मतदाता ने दो या तीन जगह की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा रखा है तो आधार कार्ड से लिंक होने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही होगी।

लिंक करने के कई तरीके

वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के कई तरीके हैं। आइए जाने कौन से हैं वहां कई तरीके और उनकी क्या प्रक्रिया है। जिनको अपनाकर हम वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए

अगर आप चाहें तो वेबसाइट के जरिए आप वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपकों डबलूडब्लूडब्लू डाट एनव्हीएसपी डाट इन पर जाकर विजिट करें और इलेक्टोरल रोल पर क्लिक करे। इसके बाद उसमें मागी गई जानकारी जैसे राज्य, जिला दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक कर दें। इतना करने के बाद बाईं ओर दिख रहे अब फीड आधार नंबर पर क्लिक करें। वहा पर भी मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करे दें। इसके बाद प्रक्रिया पूर हो जायेगी।

ऐप के माध्यम से ऐसे करें लिंग

ऐप के माध्यम से वोटर को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन एप के होमपेज पर क्लिक करें। इसबे बाद वोटर आईडी कार्ड नम्बर पर क्लिक कर वोटर कार्ड नम्बर दर्ज करें। यहां नया पेज खुलेगा जिसपर पूरी जानकारी भरें। सभी जानकारी भरने के बाद डन का बटन दबा दें। इसके बाद प्रीव्यू पेज पर सभी जानकारी कन्फर्म करें।

बूथ पर जाकर

आधार कार्ड-वोटर आईडी के साथ नजदीकी बूथ लेवल के ऑफिस से संपर्क आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बीएलओ से सम्पर्क करना होगा। जहां फर्म भरकार देगे आपको जानकारी दर्ज करवा दी जायेगी। फार्म में भरी गई सारी जानकारी को वेरिफाई कर बूथ ऑफिसर एडिशनल वेरिफिकेशन के लिए आपके लोकेशन पर आएगा। और बाद में जानकारी भरकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया पूरी करेगा।

Next Story