राष्ट्रीय

शासकीय कर्मचारियों को लेकर लेटेस्ट अपडेट, Promotion में मिलेगा Reservation का लाभ, जमीन खरीदने पर 20% की छूट

शासकीय कर्मचारियों को लेकर लेटेस्ट अपडेट, Promotion में मिलेगा Reservation का लाभ, जमीन खरीदने पर 20% की छूट
x
शासकीय कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है.

Employees Reservation In Promotion 2023: शासकीय कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण का लाभ अब कर्मचारियों को दिया जाएगा। साथ ही कहा है कि अनुसूचित जाति के लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर की इस घोषणा से कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष कम हुआ है।

लगेंगे अभी 3 महीने Haryana Employees Reservation In Promotion 2023

सीएम खट्टर ने कहा है कि 3 महीने के अंदर कोटा निर्धारित कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए सभी संवर्ग की पहचान कर आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

भूमि खरीदी पर 20 परिषद की छूट Haryana Employees Reservation In Promotion 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जहां प्रमोशन में आरक्षण देने का वादा किया है वही एक बड़ी घोषणा और भी की है। सीएम ने कहा है कि अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जो लघु और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उन्हें भूमि खरीदी में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ज्ञात हो कि अभी इस योजना में मात्र 10 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। बताया गया है कि व्यवसाय के लिए ऋण देने पर इन्हें 20 प्रतिशत ब्याज में अतिरिक्त छूट मिलेगी।

बनेगा कैपिटल फंड Haryana Employees Reservation In Promotion 2023

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार और उद्यमिता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बैंकों के साथ सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान करने एक कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा।

Next Story