राष्ट्रीय

Good News! कर्मचारियों के लिए लेटेस्ट खबर, 3 साल बढ़ाई गई सेवानिवृत्ति की आयु, अब 62 के बजाय 65 में होंगे रिटायर, मिलेंगे ये लाभ

Employees Retirement Age
x

Employees Retirement Age

Employees Retirement Age Latest News: कर्मचारी संगठनों की मांग तथा विश्वविद्यालय में फैकेल्टी की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा दी गई है.

Employees Retirement Age 2022: कर्मचारी संगठनों की मांग तथा विश्वविद्यालय में फैकेल्टी की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement Age) बढ़ा दी गई है। अब 62 वर्ष में रिटायर होने वाले विश्वविद्यालय शिक्षकों को 65 वर्ष में रिटायरमेंट करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में बहुत जल्दी आदेश जारी हो जाएंगे। सेवानिवृत्ति की आयु 3 वर्ष की हुई वृद्धि की घोषणा उपराज्यपाल द्वारा की गई है।

कहां लिया गया यह निर्णय

Employees Retirement Age 2022 श्रीनगर में कश्मीर विश्व विद्यालय के वार्षिक युवा महोत्सव में पहुंचे उपराज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उनका कहना था कि लंबे समय से शिक्षकों द्वारा मांग की जा रही थी की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाई जाए। इस पर अब निर्णय ले लिया गया है। बहुत जल्दी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Employees Retirement Age 2022 शिक्षकों की कमी इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। कॉलेज में फैकेल्टी कमी को ध्यान में रखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है। अब सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष के बजाय 65 वर्ष होगी।

युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

Employees Retirement Age 2022 उपराज्यपाल द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा उत्सव का उद्घाटन किया। युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल सहित मौजूद लोगों का मन मोह लिया। साथ ही राज्यपाल ने कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना भी की। उनका कहना था कि नई शिक्षा नीति को अपनाकर कश्मीर विश्वविद्यालय नया कीर्तिमान रचेगा।

Employees Retirement Age 2022 राज्यपाल ने कहा है कि कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल और नेशनल यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। प्रतिभाओं को निखारने देश के हर नागरिक की जवाबदारी है। उन्हें पर्याप्त मौका मिलना चाहिए।

Next Story