राष्ट्रीय

Central Employees के लिए Latest News! खत्म होगी Pension और Gratuity

Central Employees के लिए Latest News! खत्म होगी Pension और Gratuity
x
Gratuity and Pension New Rules 2023: केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार का एक नियम जानना बहुत जरूरी है.

Gratuity and Pension New Rules 2023: केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार का एक नियम जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस नये नियम में ऐसा प्रावधान कर दिया गया है कि अगर कर्मचारी जानकारी के अभाव में कुछ गड़बड़ करते हैं तो उनकी पेंशन और ग्रेच्युटी खत्म हो जायेगी। कहने का मतलब यह है कि अब केन्द्र सरकार प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक नियम लागू कर दिया है। आइये इस नियम के बारे में जानकारी एकत्र करें।

क्या है नियम Gratuity and Pension Rule 2023

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने सीसीएस के नियम 2021 के रूल नम्बर 8 में एक बदलाव किया गया है। इस बदले गये नियम के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी आपने नौकरी के दौरान कोई गंभीर अपराध में या फिर लापरवाही में दोषी पाया जाता है तो रिटायमेंट के समय उसे मिलने वाली ग्रेच्युटी और पेंशन में रोक लगा दी जायेगी।

ऐसे में केन्द्रीय कर्मचारियों को ध्यान देना होगा कि वह अपने कार्यअवधि के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें। साथ ही भ्रष्टाचार के मामले में भी पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने की कार्यवाही हो सकती है।

क्या है इसकी प्रक्रिया
Gratuity and Pension Rule 2023

बताया गया है कि नियम की जानकारी के लिए सभी विभागो को पत्र लिखा गया है। साथ ही विभागों को कहा गया है कि वह अगर कोई कर्मचारी किसी मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके रिटायमेंट के समय मामले की पूरी जानकारी भेजी जाय। साथ ही ग्रेच्युटी और पेंशन रोकने की कार्यवाही की जाय।

हो सकती है वसूली Gratuity and Pension Rule 2023

नियम के अनुसार ऐसा निर्धारित किया गया है कि अगर कोई कर्मचारी रिटयार हो गया है और उसने अपने सभी फंड प्राप्त कर लिए हैं। लेकिन मामले के निबटारे के दौरान दोषी पाया जात है तो उसके पेंशन और ग्रेच्युटी की पूरी अथवा आंशिक राशि की वसूली की जा सकती है।

राशि कितनी वसूली जायेगी इसके लिए नुक्सानी का आकालन कर विभाग तय करेगा। बताया गया है कि यह नियम उन कर्मचारियो पर भी लागू होता है जो रिटायमेंट के बाद पुनः नियुक्ति मिली है। वह भी इस नियम में आयेंगे।

Next Story