राष्ट्रीय

Navodaya Vidyalaya में एडमिशन के लिए आखिरी मौका, बढ़ाई गई आवेदन तिथि, जानें नई डेट

Suyash Dubey | रीवा रियासत
17 Oct 2022 12:00 PM IST
Updated: 2022-10-17 06:35:56
Navodaya Vidyalaya में एडमिशन के लिए आखिरी मौका, बढ़ाई गई आवेदन तिथि, जानें नई डेट
x
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission Application 2023 Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है।

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission Application 2023 Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) में शिक्षा सत्र 2023 में कक्षा नवीं में रिक्त सीटों में पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए इस संबंध में प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने जानकारी कि एलिजिबल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अब 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें किपूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी।

Jawahar Navodaya Vidyalay Admission 2023 Eligibility

आवेदक विद्यार्थी को वर्तमान शिक्षा सत्र में किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूल में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए।

उसका जन्म एक अप्रैल 2008 तथा 30 अप्रैल 2010 के मध्य होना चाहिए। प्रवेश के संबंध में अन्य जानकारियाँ नवोदय विद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नवोदय डॉट जीओभी डॉट इन पर प्राप्त की जा सकती हैं।

Next Story