
Kinnaur Landslide Update: हिमाचल के किन्नौर-हरिद्वार हाईवे में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 13 पहुंची, अभी कई लोगों की तलाश जारी

हिमाचल के किन्नौर में बुधवार को फिर एक बार लैंडस्लाइड की घटना हुई है. किन्नौर-हरिद्वार NH-5 में पहाड़ों से चट्टानें गिरी है. इसकी चपेट में कई वाहन आ गए हैं. गुरुवार की सुबह तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. साथ ही १४ घायलों को बाहर निकाला जा चुका है. जबकि अभी कई लोगों के मलवे में फंसे होने की आशंका है.
गुरुवार सुबह ITBP ने रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं. बता दें बुधवार को किन्नौर से हरिद्वार जाने वाले नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया है. कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. ITBP, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुट हुई है.
हादसा बुधवार को दोपहर 12:40 बजे हुआ है. एक बस समेत कई वाहनों के फंसे हुए हैं. मलबे में फंसी बस हरियाणा सड़क परिवहन की है, जो मूरंग से हरिद्वार जा रही थी. मलवे में फंसे बस और अन्य वाहनों में कितने लोग सवार थें अभी इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है.
A landslide reported on Reckong Peo- Shimla Highway in #Kinnaur District in Himachal Pradesh today at around 12.45 Hrs. One truck, a HRTC Bus and few vehicles reported came under the rubble. Many people reported trapped. ITBP teams rushed for rescue. More details awaited. pic.twitter.com/ThLYsL2cZK
— ITBP (@ITBP_official) August 11, 2021
पिछले महीने में किन्नौर में हुआ था भूस्खलन
25 जुलाई को भी किन्नौर में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया था. इस हादसे में 9 टूरिस्ट्स की मौत हो गई थी. मरने वालों में 4 राजस्थान के, 2 छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और वेस्ट दिल्ली के थे.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




