राष्ट्रीय

Ladli Bahna Yojana: अब मोदी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को हर महीने ₹3000 देने का किया ऐलान? जाने सच्चाई...

Ladli Bahna Yojana
x

Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana: महिलाओ को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रहा है।

Ladli Bahna Yojana: महिलाओ को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रहा है। महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। लेकिन योजनाओं के बीच में कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से कई अफवाह भी फैलाए जाते हैं। कई बार तो इन अफवाहों का लाभ उठाकर ठग गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और महिलाओं को झांसे में लेकर उनके पैसे उड़ा देते हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल है। जिसमें दावा किया गया है कि रक्षाबंधन के पहले केंद्र सरकार लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को 3000 रुपए देने का ऐलान किया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया टीएनएफ टुडे नाम से फेसबुक पेज पर एक वीडियो वायरल है। इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि मोदी सरकार रक्षाबंधन के पहले महिलाओं को तोहफा देगी। साथ में कहा गया है कि महिलाओं को उनके खाते में 3000 रुपए देने जा जा रही है। इसका ऐलान मोदी ने संसद में कर दिया है। लेकिन इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

क्या है सच्चाई

जब इस मामले पर पीआईबी द्वारा फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह से फेक है। इस पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार लाडली बहन योजना नाम से कोई भी नई योजना संचालित नहीं कर रही है। ना ही किसी तरह की घोषणा संसद में की गई है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस पर कतई विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।

साथ ही बताया गया है कि मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना नाम से एक योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना में गरीब तबके की महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार हर महीने एक हजार रुपए दे रही है। लेकिन केंद्र सरकार इस तरह की कोई योजना नहीं चला रही।

Next Story