राष्ट्रीय

KV Admission 2022: केन्द्रीय विद्यालयों में समाप्त हो सकता है सांसदों का कोटा

KV Admission 2022
x

KV Admission 2022 

केन्द्रीय विद्यालयों (KV Admission) में सांसदों का 10 सीटों का कोटा (kendriya vidyalaya sansad kota) समाप्त हो सकता है।

KV Admission 2022: देश के सभी जनपदों में संचालित केन्द्रीय विद्यालयों में सांसद कोटा (kendriya vidyalaya mei sansad kota) समाप्त करने पर सरकार विचार कर रही है। सदन में यह मुद्दा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की ओर से उठाया गया है। इस पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है।

देश के सभी जिलों में केन्द्रीय विद्यालयों में 10 प्रतिशत सीटें सांसद कोटे से आरक्षित होती है। मनीष तिवारी ने कहा कि सांसदों के लिए 10 सीटों का कोटा पर्याप्त नहीं है। उन्हें केन्द्रीय विद्यालयों की सीटों में सिफारिशों के लिए बहुत से अनुरोध प्राप्त होते हैं। ऐसे में सीटों का कोटा या तो बढ़ाया जाए या फिर इसे समाप्त किया जाय।

Next Story