राष्ट्रीय

Kisano Ka Fasal Bima: किसानों के लिए गुड न्यूज़, अब सिर्फ 1 रुपए में होगा फसल बीमा, सरकार ने किया ऐलान

Kisano Ka Fasal Bima
x

Kisano Ka Fasal Bima

सरकार द्वारा फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। महाराष्ट सरकार ने किसानों को एक रुपए में फसल बीमा करवाने की व्यवस्था कर दी है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana News: भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। वही देश की अर्थव्यवस्था में भी कृषि का बड़ा योगदान है। कृषि और किसानों को मजबूत करने सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक आपदा की वजह से फसलों को बहुत नुकसान होता है। कई बार तो किसान पूरी तरह से टूट जाते हैं। महीनों की मेहनत पल भर में आई आपदा में समाप्त हो जाती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फसल बीमा योजना सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। लेकिन प्रीमियम की वजह से किसान फसल बीमा करवाने से वंचित रह जाते हैं। अब महाराष्ट सरकार ने किसानों को एक रुपए में फसल बीमा करवाने की व्यवस्था कर दी है।

वित्त मंत्री ने की घोषणा PM Fasal Bima Yojana

pm fasal bima yojana in hindi महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य का बजट पेश किया है। पेश किए गए इस बजट में किसानों के लिए एक रुपए प्रीमियम पर फसलों का बीमा करने की व्यवस्था दी है। वित्त मंत्री की इस घोषणा से किसानों में खुशी देखी जा रही है तो वही आने वाले दिनों में किसानों को फसल बीमा से काफी लाभ होगा। अभी तक फसल बीमा योजना लेने पर प्रीमियम के लिए 2 प्रतिशत भुगतान किसानों को करना पड़ता था।

परेशान थे महाराष्ट्र के किसान Kisan Fasal Bima Kitne Me Hota Hai

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश तथा जलवायु परिवर्तन की वजह से किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानो फसल चौपट हो जाती थी। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह व्यवस्था दी है।

किसानों को ज्यादा प्रीमियम न देना पड़े इसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लगने वाला पैसा राज्य सरकार भरेगी। इसके अलावा भी और कई व्यवस्थाएं किसानों को दी गई है। बताया गया है कि 1 रुपए में फसल बीमा की व्यवस्था देने पर सरकारी खजाने पर करीब 3312 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

Next Story