राष्ट्रीय

Kisan Karj Mafi List 2022: जारी हुई कर्ज माफी की लिस्ट, ऐसे करे अपना नाम चेक

Bihar Government Subsidy Scheme
x
किसानों (Kisan Karj Mafi List 2022) के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2022 की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Kisan Karj Mafi List 2022: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2022 की लिस्ट जारी कर दी गई है। झारखंड सरकार ने अपने राज्य के किसानों को ऋण माफी की सौगात दी है। सरकार द्वारा जारी की गई सूची में किसान अपना नाम देखकर ऋण माफी का लाभ ले सकते हैं। ऋणमाफी सूची में नाम देखने के लिए कुछ इस तरह के उपाय करने होंगे।

कर्जदार हैं 5 लाख किसान

झारखंड सरकार द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 5 लाख किसान कर्ज से परेशान है। ऐसे में सरकार ने प्रावधान करते हुए दो हजार करोड़ रुपए कर्ज माफी के लिए प्रावधान किया है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के किसान कार्य से बाहर आए और अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकें।

कितना होगा कर्ज माफ

सरकार कमजोर एवं गरीब सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की योजना पर कार्य कर रही है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2020 पहले लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। सरकार किसान का करीब-करीब 50 हजार रुपए का ऋण माफ करने जा रही है। अब तक लगभग 17 हजार किसान चिन्हित किए जा चुके हैं।

क्यों दी जा रही ऋण माफी

सरकार द्वारा स्पष्ट शब्दों में बताया गया है कि वह अपने प्रदेश के किसानों का ऋण माफ करने जा रही है। जिसमें सरकार का कहना है कि वह अपने प्रदेश के किसानों को सक्षम और मजबूत करना चाहती है। साथ ही कर्ज के दबाव में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या की घटना को रोकना सरकार की सबसे पहली जवाबदारी है। इस दिशा में कार्य करते हुए ऋण माफी आवश्यक है। साथ ही शहरों में हो रहा पलायन कहीं न कहीं किसानों के ऊपर बना ऋण है।

कर्ज माफ़ी की लिस्ट ऐसे चेक करे

अगर आपको कर्ज माफ़ी की लिस्ट चाहिए तो आप https://www.jharkhand.gov.in/ में जाकर अपना नाम चेक कर सकते है.

Next Story