राष्ट्रीय

Kisan Credit Card: KCC बनाने के लिए विशेष अभियान, पशुपालक, डेयरी तथा मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Kisan Credit Card New Rules 2022
x

Kisan Credit Card

Kisan Credit Card: किसान केडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) के माध्यम से खेती-किसानी का कार्य करने वाले किसानों का केसीसी (Kisan Credit Card) बनाया जा रहा था।

Kisan Credit Card: किसान केडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) के माध्यम से खेती-किसानी का कार्य करने वाले किसानों का केसीसी (Kisan Credit Card) बनाया जा रहा था। लेकिन अब केसीसी (KCC) का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार इसका लाभ पशुपालक, डेयरी तथा मत्स्य पालकों को दिया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान देश भर में चलाया जायेगा। जिसमें गांवों में डेयरी चालाने वाले, पशुपालन करने वाले तथा मत्सपालन करने वालों को किसानों को शामिल किया गया है।

अभियान 15 फरवरी तक

केंद्र सरकार राष्ट्रव्यापी एएचडीएफ किसान क्रेडिट कार्ड अभियान चला रही है। यह अभियान 15 नवंबर 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक चलेगा। वहीं केन्द्र सरकार ने इस अभियान के लिए राज्यों के विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सरकार को जोर है कि किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने का यह सबसे बढिया माध्यम है। इसके माध्यम से किसानो को मजबूत बनाया जा रहा है। वह समय पर खेती तथा अन्य माध्यमों में लगने वाली पूजी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

इनका बनेगा केसीसी कार्ड

जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत देश के गोवंश पालक, बकरी पालक, सुअर पालक, मुर्गी पालक तथा मछली पालकों को शामिल किया गया है। साथ ही इस अभियान में दुग्ध संघ तथा एमपीसी से जुडे पात्र किसानों को भी शामिल कर उनका केसीसी (Kisan Credit Card) बनाया जायेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से जुडी अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18001801551 (Kisan Credit Card Helpline No) पर संपर्क कर सकते हैं.

10 करोड से ज्यादा हैं किसान

एक जानकारी के अनुसार देश भर में इन क्षेत्रों में काम करने वाले करीब 10 करोड़ एएचडी किसान हैं। इनको योजना का लाभ देने के लिए सरकार का प्रयास चल रहा है। वहीं पूर्व में 1 जून 2020 से लेकर 31 दिसम्बर 2020 तक में करीब 14 लाख किसानों को केसीसी (KCC) की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

4 प्रतिशत ब्याज पर मिलता है ऋण

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाता है। वहीं किसानों को केसीसी के माध्यम से 3 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे किसान पशुपालक, मछली पालक तथा डेयरी चलाने वाले लोग असानी से ऋण उपलब्ध करवाया जा सके।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story