
Kerala State lottery Karunya Plus KN 460 Result आज इतने बजे होगा जारी; प्रथम पुरस्कार है 80 लाख

Kerala Karunya Plus KN 460 Lottery Result 9 March 2023 Thursday: केरल लॉटरी विभाग (Kerala Lottery Department) गुरुवार को करुणा प्लस केएन 460 लॉटरी (Karunya Plus KN 460 Lottery) के परिणामों की घोषणा करेगा। बता दें की परिणाम केरल लॉटरी विभाग (Kerala Lottery Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
जानकारी के अनुसार लाइव नतीजे दोपहर 3 बजे आएंगे जबकि पूरे नतीजे शाम 4 बजे से उपलब्ध होंगे। करुणा प्लस केएन 460 लॉटरी का पहला पुरस्कार 70 लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार 10 लाख रुपये और तीसरा एक लाख रुपये का है। तो वहीं 8 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार है।
लॉटरी ड्रा केरल लॉटरी विभाग द्वारा गोर्की भवन में आयोजित किया जाएगा। एक लॉटरी टिकट की कीमत 30 रुपये है। पुरस्कार विजेताओं को सलाह दी जाती है कि वे केरल सरकार के राजपत्र में प्रकाशित केरल लॉटरी परिणामों के साथ जीतने वाली संख्याओं को सत्यापित करें और 30 दिनों के भीतर विजेता टिकटों को सरेंडर कर दें।




