राष्ट्रीय

Kashmiri Pandit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कह दिया?

Kashmiri Pandit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कह दिया?
x
Kashmiri Pandit: RSS प्रमुख ने The Kashmir Files फिल्म पर भी टिप्पड़ीं की है

Kashmiri Pandit: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब फिल्म नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा बन चुकी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने भी कश्मीर फाइल्स फिल्म में टिप्पड़ीं करते हुए कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर बयान दिया है।

उन्होंने ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर बड़ा बयान दिया है. संघ प्रमुख ने कहा कि अब संकल्प पूर्ती का समय नजदीक आ रहा है, अबकी बार अपनी मातृभूमि में ऐसे बसना है कि फिर कोई उजाड़ न सके. सभी के साथ मिलजुल कर रहना है।

मोहन भागवत ने और क्या कहा

रविवार को आरएसएस प्रमुख कश्मीरी पंडितों को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी जमीन से बेदख़ल किए गए कश्मीरी हिन्दुओं को वापस उनके घर भेजने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का समय आ गया है और इस बार ऐसे बसना है कि कोई शक्ति उन्हें वहां से उखाड़ न सके.

उन्होंने कहा कि कोई भी कश्मीरी पंडितों को वापस जाने से रोक नहीं सकता है. और अगर कोई ऐसी कोशिश करता है तो उन्हें इसके बदले परिणाम भुगतना होगा। 2011 में हमने वापस लौटने के लिए इसी तरह का संकल्प लिया था लेकिन वो वक़्त सही नहीं था. अब समय आ गया है कि हम अपनी शर्तों के साथ वापस जाएं और वहां बस जाएं। आपको वहां ऐसे बसना है कि फिर कोई उजाड़ न पाए, फिर से कोई विस्थापित न कर पाए. हमें सम्पूर्ण भारत का अभिन्न अंग बनकर कश्मीर में बसना और रहना है।

कश्मीर फाइल्स को लेकर मोहन भागवत ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि लोग कश्मीर फाइल्स के समर्थन में हैं. कुछ इसे आधा सच कहते हैं. लेकिन इस देश के आम आदमी की राय है कि दुनिया के सामने विनाशकारी सच पेश करके इस फिल्म ने न केवल विस्थापितों का दर्द पेश किया है बल्कि हमें हिला दिया है.


Next Story