
Karnataka Crisis: CM कुमारस्वामी को छोड़कर पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, पढ़ें दिन भर का हाल

बेंगलुरु। कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर संकट गहरा लगा है। आज बदले घटनाक्रम से सरकार की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच डिप्टी सीएम समेत कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के 21 मंत्रियों की तरह ही अब JDS के भी सारे मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक CMO की ओर से बताया गया है कि जल्द ही राज्य में दोबारा कैबिनेट का गठन किया जाएगा। बेंगलुरू में BJP विधायक दल की बैठक में BJP नेता पहुंच रहे हैं। आज शाम 7 बजे दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की इसे लेकर बैठक है।
कर्नाटक में गहरा रहे सियासी संकट को लेकर एक दूसरे पर छींटाकशी का दौर भी शुरू हो चुका है कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक सरकार पर जारी संकट के बाद देश की सिसायत भी गर्म हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक की बिगड़ती स्थिति के लिए जहां भाजपा को जिम्मेदार बताया है। वहीं लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है उसका उनकी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंत्री जमीर अहमद खान ने दावा किया है कि आज शाम तक बीजेपी खेमें में गए 10 में से 6 से 7 विधायक वापस पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
बता दें कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के 118 विधायक हैं, इसमें विधानसभा स्पीकर के अलावा कांग्रेस के 78 विधायक, JDS के 37 विधायक, BSP का एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। जबकि, भाजपा के 105 विधायक हैं। अगर गवर्नर विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो सीएम एच डी कुमारस्वामी की 13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार अपना बहुमत खो देगी।
कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर मंडरा रहे खतरे के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी आज कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने इस्तीफा देने वाले जेडीएस के बागी विधायकों की बैठक बुलाने के भी संकेत दिए हैं।




