राष्ट्रीय

Karnataka : 11 कांग्रेस और JDS विधायकों का इस्तीफा, पहुंचे राज्यपाल से मिलने

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
Karnataka : 11 कांग्रेस और JDS विधायकों का इस्तीफा, पहुंचे राज्यपाल से मिलने
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक बार फिर से राजनीतिक संकट गहराने लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार राज्य में सरकार ने नाराज बताए जा रहे 8 कांग्रेस विधायक और 3 जेडीएस के विधायक विधानसभा स्पीकर से मिलकर इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, खबर है कि उनका इस्तीफा स्पीकर रमेश कुमार ने मंजूर नहीं किया है। इसके बाद यह सभी विधायक राज्यपाल से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं।

आचनक हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कांग्रेस विधायकों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। शिवकुमार ने मीडिया से यह भी कहा कि किसी भी विधायक का इस्तीफा नहीं होगा।

वहीं इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने मीडिया से बात करने हुए कहा कि मैं यहां अपना इस्तीफा सौंपने आया हूं। मुझे अपनी बेटी की जानकारी नहीं है जो खुद भी विधायक है। वो एक स्वतंत्र महिला है। मैं किसी को दोष नहीं देता, कुछ मुद्दों पर मैं खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाखुश था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायकों के इस्तीफे की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने अपने नेता केसी वेणुगोपाल को तुरंत बेंगलुरु पहुंचने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका में हैं और ऐसे में अचानक पैदा हुए इस राजनीतिक संकट से सरकार पर खतरना मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि स्पीकर से मिलने पहुंचे सभी विधायक पार्टी और सरकार से नाराज चल रहे हैं।

जो विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे हैं उनमें रमेश जरकीहोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल शामिल हैं। बता दें कि राज्य में शुरू से ही कुमारस्वामी सरकार परेशानियों से गुजर रही है। अक्सर विधायकों की नाराजगी की खबर और सरकार गिरने की आशंकाओं से राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मची रहती है और अब एक बार फिर से यह हाल बने हैं।

Next Story