
Floor Test के पहले ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहें सियासी घमासान का अंत कांग्रेस से 15 माह की सत्ता चलाने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के साथ हुई. फ्लोर टेस्ट होने के पहले ही कमलनाथ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंपने का ऐलान कर दिया है.
इसके साथ ही कमलनाथ ने भाजपा पर सरकार न चलाने देने का आरोप लगाया है. सीएम कमलनाथ एक बजे राज्यपाल को मिलकर अपना इस्तीफ़ा सौंपेगे।
इसके पूर्व ही दिग्विजय सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था की कमल नाथ सरकार के पास का आंकड़ा नहीं है. वहीँ स्पीकर ने 16 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने के बाद आज सुबह भाजपा के शरद कोल का भी इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया। जबकि शरद कोल ने यह कहा की मुझसे दबाव इस्तीफा दिलवाया गया, मैंने इस्तीफा नामंजूर करने का पत्र स्पीकर महोदय को दिया था.
कमल नाथ ने इस्तीफा के ऐलान के पहले भाजपा पर सरकार न चलाने देने का आरोप लगाया, उन्होंने अपनी 15 माह की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया की हमारी सरकार के कोई भी जनहितैषी कार्य भाजपा को रास न आएं,




