राष्ट्रीय

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Ankit Neelam Dubey
10 Jun 2021 8:12 PM GMT
न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
x
Justice Sanjay Yadav appointed Chief Justice of Allahabad High Court | भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। इस संबंध में न्याय विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा आज एक अधिसूचना जारी की गई है।

न्यायमूर्ति संजय यादव, एम.ए., एलएलबी, को 25.08.1986 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने जबलपुर में सिविल, संवैधानिक, श्रम और सेवा मामलों में 20 वर्षों तक अभ्यास किया और श्रम और सेवा मामलों में विशेषज्ञता हासिल की।

उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। वे अक्टूबर 2005 से उप महाधिवक्ता थे। उन्हें 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में उनका तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया गया। उन्हें 14/04/2021 इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Next Story