राष्ट्रीय

जेकेएसएसबी ने निकाली इंजीनियरों पदों की वैकेंसी, योग्यता व आयु सीमा जान लें

Sanjay Patel
1 Dec 2022 1:40 PM IST
जेकेएसएसबी ने निकाली इंजीनियरों पदों की वैकेंसी, योग्यता व आयु सीमा जान लें
x
जम्मू एण्ड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इंजीनियरों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित की गई है।

जम्मू एण्ड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इंजीनियरों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं। उम्मीदवार जो इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे जेकेएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित की गई है।

जेकेएसएसबी वैकेंसी डिटेल्स

जेकेएसएसबी द्वारा कुल 1045 पद रिक्त बताए गए हैं जिनमें इंजीनियरों की भर्ती की जानी है। जेई रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इन पदों को भरे जाएंगे। इनमें से 855 पद जेई सिविल और 190 पद जेई मैकेनिकल के शामिल हैं। पदों पर आवेदन करने के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

जेकेएसएसबी वैकेंसी योग्यता

जम्मू एण्ड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में इंजीनियर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य किया गया है। उक्त डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लिया गया हो यह भी आवश्यक है। जेकेएसएसबी के अनुसार इन पदों पर सिलेक्शन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वॉइस एग्जामिनेशन में आई मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार टेस्ट में जैसा प्रदर्शन करेंगे, प्राप्त अंकों के आधार पर ही उनकी मेरिट बनाई जाएगी।

जेकेएसएसबी के लिए कैसे करें आवेदन

जेकेएसएसबी में इंजीनियर पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जाना होगा। जहां होम पेज पर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही नया पेज ओपेन हो जाएगा। जिस पर साइन-इन करके अपनी प्रोफाइल तैयार करनी होगी ताकि आपको रजिस्टर किया जा सके। इस पर लॉग इन करें। अभ्यर्थी जिस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हों उसमें क्लिक कर फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों के लिए जो शुल्क का निर्धारण किया गया है उसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 550 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 450 रुपए तय किया गया है।

Next Story